{"_id":"5bb494cd867a557f2404978c","slug":"meerut-college-becomes-champion-in-women-kabaddi-jv-college-in-men-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज ने महिला कबड्डी में दर्ज की खिताबी जीत, पुरुष वर्ग में जेवी कॉलेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज ने महिला कबड्डी में दर्ज की खिताबी जीत, पुरुष वर्ग में जेवी कॉलेज बना चैंपियन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 03 Oct 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भामाशाह मैदान पर चल रही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता-2018 के महिला वर्ग में मंगलवार को मेरठ कॉलेज ने खिताबी जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में मेरठ कॉलेज ने जेवी कॉलेज बड़ौत को शिकस्त दी। पुरुष वर्ग में यह खिताब जेवी कॉलेज बड़ौत के नाम रहा। जबकि मेरठ कॉलेज को दूसरे और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डॉ. आभा चंद्रा ने दोनों वर्गों की विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इसी दौरान 12 से 16 अक्टूबर तक एमडी विश्वविद्यालय रोहतक में होने वाली चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन भी किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डा. वीरेंद्र कुमार के अलावा डा. सुधीर मलिक, डा. सतेंद्र मलिक, डा. मनोज सिवाच, डा. संदीप, डा. सचिन कुमार शर्मा, डा. अलका चौधरी, डा. अंजलि मित्तल, डा. नीलम पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/