फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, CM Yogi will confer Lakshman award for five West UP players including Shardul Vihan

शार्दुल सहित पश्चिम के 5 खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे CM योगी, मिलेगा लक्ष्मण अवार्ड

Tue, 22 Jan 2019 11:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Meerut, CM Yogi will confer Lakshman award for five West UP players including Shardul Vihan
शार्दूल विहान - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले वेस्ट यूपी के पांच खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। 24 जनवरी को लखनऊ में आयोजित समारोह में इन खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से नवाजा जाएगा। मेरठ के शूटर शार्दुल विहान को लक्ष्मण अवार्ड, वूशू खिलाड़ी विशाखा मलिक और एथलीट अन्नू रानी को लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित होंगी।

विज्ञापन


यूपी दिवस के मौके प्रदेश सरकार ने आठ लक्ष्मण व आठ रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड देने की घोषणा की है। इन अवार्ड के लिए चयनित पांच खिलाड़ी वेस्ट यूपी के हैं। मेरठ के सिवाया निवासी डबल ट्रैप शूटर शार्दुल विहान को लक्ष्मण अवार्ड मिला है। जबकि मेरठ की सरस्वती विहार निवासी वूशू खिलाड़ी विशाखा मलिक व परतापुर के बहादुरपुर गांव निवासी जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के लिए चुना गया है। वहीं बागपत की तीरंदाज रितिका सिंह, मुजफ्फरनगर निवासी कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान को भी रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड मिलेगा। अवार्ड के साथ हर खिलाड़ी को प्रदेश सरकार 3.11 लाख रुपये भी देगी।

विज्ञापन

सबसे कम उम्र के शूटर हैं शार्दूल
बीते साल जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में डबल ट्रैप शूटिंग में शार्दूल विहान ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। सिवाया गांव निवासी शार्दूल ने अमर उजाला से हुई बातचीत उन्होंने बताया कि पापा ने लखनऊ में गुरुवार को लक्ष्मण अवार्ड मिलने की जानकारी दी। अवार्ड मिलने पर खुशी जताते हुए शार्दुल ने कहा कि वह इस अवार्ड को अपने परिवार और कोच अर्जुन अवार्डी अनवर सुल्तान को समर्पित करेंगे। फिलहाल शार्दुल डबल ट्रैप से ट्रैप शूटर बन चुके हैं। हाल ही में पुणे में आयोजित खेलो इंडिया में उसने ब्रांज मेडल जीता है। इस समय वह जूनियर वर्ल्डकप के लिए जयपुर में अभ्यास कर रहे हैं। इसके ट्रायल 2 मार्च से होंगे। पिता दीपक विहान ने बताया कि वह 11 जनवरी को 16 साल का हुआ है। वह सबसे कम उम्र का शूटर है, जिसे लक्ष्मण अवार्ड मिल रहा है। पिता दीपक विहान, दादा ओमपाल विहान, चाचा मनोज विहान, कोच अनवर सुल्तान, डीएमए स्कूल के मुख्य अध्यापक राजीव ढाका ने शार्दूल को अवार्ड की बधाई दी है।

विशाखा के परिवार में खुशी का माहौल 
सरस्वती विहार निवासी 25 वर्षीय विशाखा यूपी पुलिस में कांस्टेबल यशपाल मलिक की इकलौती बेटी हैं। उनका परिवार मूलरूप से शामली के हसनपुर गांव निवासी है। कंकरखेड़ा स्थित एक स्कूल में उन्होंने वूशू का अभ्यास किया है। बाद में कोच संजय हल्द्वानी ने उन्हें प्रशिक्षण दिया। विशाखा ने अमर उजाला को बताया कि अवार्ड मिलने से बहुत खुश हूं। मुझे सालों से इसका इंतजार था। विशाखा ने कहा कि पापा यशपाल मलिक, मम्मी ब्रजेश मलिक और छोटे भाई हर्ष ने हमेशा सपोर्ट किया। फिलहाल विशाखा प्रेक्टिस के लिए दिल्ली में हैं। विशाखा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वूशू का डंका बजा चुकी हैं। उन्होंने 2011 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य, 2012 व 2014 के एशियन चैंपियनशिप में कांस्य, 2017 में एशिया कप में सिल्वर मेडल जीता है। विशाखा की मां ने बताया कि वह दस सालों से खेलों में है, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली है। खुशी की बात है कि अवार्ड के रूप में उसको मेहनत का फल मिल गया।

विज्ञापन

अन्नू रानी गुरु को समर्पित करेंगी अवार्ड
परतापुर के बहादुरपुर निवासी अन्नू रानी पांच भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। पिता अमरपाल सिंह किसान हैं। अन्नू रानी ने अमर उजाला को बताया कि प्रभात आश्रम के गुरु स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने उनका मार्गदर्शन किया। इसके कारण ही वह देश विदेश में जेवलिन थ्रो के माध्यम से नाम कमा रही हैं। पिछले साल भी वह इस अवार्ड नामित हुई थीं। लेकिन किसी कारण नहीं मिल पाया। मंगलवार को परिवार के लोगों ने फोन पर अवार्ड मिलने की सूचना दी तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अन्नू ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड मिलना हर खिलाड़ी के लिए जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण होता है। यह अवार्ड अपने परिवार और गुरुजी को समर्पित करूंगी। अन्नु रानी 2014 में एशियन गेम्स में ब्रांज मेडल, 2017 में एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुकी हैं। चार साल से रेलवे में बतौर ओएसडी तैनात हैं। फिलहाल पटियाला में नेशनल चैंपियनशिप के कैंप में अभ्यास कर रही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed