फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut closed today in protest against excise duty

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में मेरठ बंद आज   

Mon, 04 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 04 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Meerut closed today in protest against excise duty
शहर सर्राफा के व्यापारी धरने के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते। - फोटो : अमर उजाला
सर्राफा व्यापारियों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सोमवार (आज) मेरठ बंद रहेगा। तमाम व्यापारिक संगठन सर्राफा कारोबारियों के आंदोलन में एकजुट हो गए हैं। रविवार को व्यापारी नेताओं ने दिन भर शहर में जनसंपर्क और प्रचार कर बंद सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। उधर, एसपी सिटी ने कहा है कि यदि जबरन बंद कराने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न बाजारों में घूमकर बंद की अपील की। उनके साथ सतीश चंद जैन, पारस शर्मा, लल्लू मक्कड़, अंकुर चौधरी ने दावा किया कि जिला बार एसोसिएशन, मेरठ बार एसोसिएशन, सिनेमा प्रदर्शन संघ, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ, नवीन मंडी व्यापार मंडल, मेरठ मर्चेंट एसोसिएशन, विजय नगर प्रकाशक मार्ग व्यापार संघ, रोहटा रोड, मनवा रोड व्यापार संघ, कोटला बाजार, सदर दाल मंडी एसोसिएशन, आबूलेन व्यापार संघ, सदर बाजार, जैन नगर, बुढ़ाना गेट, शास्त्री नगर समेत कई संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है।

विज्ञापन


बेगमपुल पर सभा, डीएम को देंगे ज्ञापन
संयुक्त
व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के अनुसार उनके संगठन की अलग-अलग व्यापारिक इकाइयाें से जुडे़ व्यापारी अपने बाजारों में रैलियां निकालेंगे। नील गली सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा विशाल रैली निकाली जाएगी। दोपहर 12 से एक बजे के आसपास सभी बाजारों से व्यापारियों का जुलूस बेगमपुल पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से सभा के बाद सभी व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ( श्याम बिहारी मिश्रा) के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर के अनुसार संगठन की युवा टीम और पदाधिकारी शहर और कस्बों में जाकर बंद को सफल बनाएंगे। जिसके बाद बेगमपुल पहुंचेंगे। 

 

वित्त मंत्री का पुतला फूंकेंगे
उत्तर
प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (बनवारी लाल कंछल) के प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने बताया कि उनके संगठन से जुड़े शहर के व्यापारी सोमवार दोपहर 12 बजे मोहनपुरी स्थित संघ कार्यालय से जुलूस निकालते हुए दोपहर एक बजे मेघदूत चौराहे पहुंचकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंकेंगे। 

जबरन बंद कराया तो होगी कार्रवाई
बंद
को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी व्यापारी बेगमपुल पर सभा करने के बाद कलक्ट्रेट ज्ञापन देने जाएंगे। जिसके चलते यहां पुलिस फोर्स और पीएसी रहेगी। यहां एक-एक सीओ और दो-दो एसओ तैनात रहेंगे। दुकानें बंद कराने को लेकर विवाद की आशंका को देखते हुए बाजारों में भी पुलिस तैनात रहेगी।

 

एसपी सिटी ओपी सिंह का कहना है कि व्यापारी नेताओं ने भरोसा दिया है कि बंद पूरी तरह शांतिपूर्वक रहेगा। किसी से जोर जबर्दस्ती नहीं की जाएगी। जोर जबर्दस्ती करने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी। बेगमपुल और कलक्ट्रेट के अलावा बाजारों में भी सुरक्षा बंदोबस्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed