Meerut: मां ने पतंग उड़ाने पर दोस्तों के सामने डांटा तो कक्षा नौ के छात्र ने कर लिया सुसाइड, फंदे पर लटक गया
अनंत लगातार तीन दिन से पतंग उड़ा रहा था। वसंत पर बारिश के दौरान भी वह पतंगबाजी करता रहा। मां को डर सताया कि कहीं अनंत बीमार न पड़ जाए, इसलिए उसे पतंग उड़ाने से मना किया था। मगर छात्र ने मां की बात दिल पर ले ली और अपनी जान दे दी।
विस्तार
मां ने पतंग उड़ाने से मना किया तो कक्षा नौ के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 14 वर्षीय अनंत चौहान विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ता था और लगातार तीन दिन से छत पर पतंग उड़ा रहा था। अनंत की मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर सेक्टर तीन निवासी पिता विनय चौहान ने बताया कि उनका बेटा अनंत पिछले तीन दिनों से लगातार पतंग उड़ा रहा था। वसंत पंचमी के दिन बारिश के बावजूद भी वह पतंग उड़ाने के लिए छत पर चला गया था। सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर भी सुबह से ही अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ाने में व्यस्त था। लगातार तीन दिनों तक पतंग उड़ाने से नाराज होकर, उसकी मां ने सुबह लगभग 11 बजे अनंत को उसके दोस्तों के सामने डांट दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर, अनंत ने अपने कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया।
ये भी देखें...
Meerut: बंद फाटक पार कर रही महिला ट्रेन से कटी, भीड़ में मौजूद पति बोला- अरे ये तो मेरी पत्नी है...; समेटा शव