{"_id":"69785e161a9f21a71a071ff0","slug":"meerut-a-woman-crossing-a-closed-gate-was-hit-by-a-train-the-husband-present-in-the-crowd-said-this-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बंद फाटक पार कर रही महिला ट्रेन से कटी, भीड़ में मौजूद पति बोला- अरे ये तो मेरी पत्नी है...; समेटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बंद फाटक पार कर रही महिला ट्रेन से कटी, भीड़ में मौजूद पति बोला- अरे ये तो मेरी पत्नी है...; समेटा शव
Tue, 27 Jan 2026 12:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 Jan 2026 12:11 PM IST
सार
पूठा रोड निवासी राजेश्वरी रोज सुबह शिव मंदिर में पूजा करने जाती थी। बताया गया कि सोमवार सुबह फाटक लगा था, मगर राजेश्वरी बैरियर के नीचे से निकलकर जाने लगी, तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। कई मीटर तक शव के टुकड़े फैल गए।
विज्ञापन
वह रेलवे फाटक, जहां दुर्घटना हुई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीपीनगर थाना क्षेत्र के पुट्ठा गांव स्थित रेलवे फाटक पर सोमवार सुबह मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला क़ी योगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे महिला के पति राजेश ने उसक़ी शिनाख्त राजेश्वरी (38) के रूप में की। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Trending Videos
राजेश्वरी की मौत की सूचना पर मोहल्ले में एकत्र हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से बुलंदशहर के डबी गांव निवासी राजेश कुमार पत्नी राजेश्वरी, बेटे दिवाकर और विवेक के साथ पूठा रोड पर रहते हैं। सोमवार सुबह छह बजे राजेश्वरी पास के शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। वापस आते समय रेलवे फाटक लगा था। राजेश्वरी फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे ट्रैक क्रॉस करने लगी, इसी दौरान दिल्ली से ऋषिकेश जा रही योगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। राजेश्वरी की मौक़े पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव कई मीटर दूर तक ट्रैक पर फैल गया। रेलवे फाटक पर हादसे की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में मौजूद पति राजेश ने कपड़ों से पहचान की। रेलवे फाटक के गेटमैन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने रेलवे ट्रैक से शव एकत्र कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति राजेश ने बताया कि राजेश्वरी रोजाना सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए जाती थी। परिवार में बड़ा बेटा दिवाकर और छोटा बेटा विवेक है।
