Meerut: पराग डेरी समागम में मंच पर मारपीट, पूर्व और वर्तमान चेयरमैन समर्थक भिड़े, चले चप्पल-जूते, कुर्ते फटे
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम के दौरान पराग डेरी के पूर्व चेयरमैन वेदराम बेदी और वर्तमान चेयरमैन रजनी देवी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
विस्तार
मेरठ में आयोजित स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पराग डेरी के पूर्व और वर्तमान चेयरमैन के समर्थक मंच पर ही आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान जूते-चप्पल चले और कई लोगों के कुर्ते तक फट गए।
मंच पर भिड़े समर्थक
कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पराग डेरी की वर्तमान चेयरमैन रजनी देवी और पूर्व चेयरमैन वेदराम बेदी के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: सैटबैक नोटिस के विरोध में सेक्टर-3 और 4 में महिलाओं का धरना, रोजगार पर संकट का आरोप
जूते-चप्पल चले, कुर्ते फटे
हंगामे के दौरान मंच पर मौजूद लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कई लोगों के कुर्ते फट गए और जूते-चप्पल भी चले। अचानक हुए इस बवाल से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
CCSU के अटल सभागार में था आयोजन
यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित पराग डेरी के कॉन्क्लेव के तहत रखा गया था। हंगामे के कारण कार्यक्रम कुछ देर के लिए बाधित हो गया।