फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut city post office god 3rd rank in country for making aadhar card

लोग भटक रहे हैं, फिर भी आधार कार्ड बनाने में देश में तीसरे नंबर पर मेरठ सिटी डाकघर

Fri, 02 Aug 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
meerut city post office god 3rd rank in country for making aadhar card
मेरठ। शहर में आज भी 17 लाख लोग आधार विहीन हैं, लेकिन इसके बावजूद मेरठ सिटी डाकघर को आधार कार्ड बनाने में देश में तीसरा और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। डाक विभाग के अधिकारी इसे नियमित मानिटरिंग का परिणाम बता रहे हैं। हालांकि उपभोक्ता आधार संशोधन और आधार से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर डाकघर और बैंकों में रोजाना हजारों लोग भटक रहे हैं।
विज्ञापन

आम लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई योजना ‘आधार कार्ड’ हर कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए बनाई गई। आधार कार्ड को बहुत से कार्यों में अनिवार्य भी कर दिया गया। शहर मेरठ मेें बने ज्यादातर आधार कार्ड में त्रुटि आ रही हैं। जिसके चलते आधार कार्ड का लोग उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। एक आंकड़े के अनुसार शहर में 17 लाख लोगों के आधार कार्ड में त्रुटि है। हालांकि इसके बावजूद मेरठ डाकघर को आधार कार्ड बनाने में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हो गया। शहर डाकघर में जून माह में हफ्तों मशीन खराब होने के कारण कार्य ठप रहा। यहां एक कंप्यूटर पर एक ही व्यक्ति आधार कार्ड बनाता है और त्रुटि निवारण का भी कार्य करता है। इसके विपरीत मेरठ छावनी मुख्य डाकघर में दो कंप्यूटर पर दो लोग कार्य करते हैं। डाकविभाग द्वारा प्राप्त आंकड़े के अनुसार सिटी डाकघर में प्रतिदिन 111 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। ऐसे में उसको देश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

रोजाना आधार कार्ड बनाने में डाकघरों का स्थान
तमिलनाडू त्रिचुरापल्ली - 130
कर्नाटक धारवाद केसी पार्क - 129
उत्तर प्रदेश मेरठ सिटी डाकघर - 111
देश में तीसरा स्थान
आधार कार्ड बनाने में सिटी डाकघर को देश में तीसरा स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश में हमें पहला स्थान प्राप्त हुआ। यह हमारे नियमित मानिटरिंग का नतीजा है। उपभोक्ताओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। - हरीश कुमार गाेंबर, सीनियर पोस्टमास्टर, मेरठ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed