{"_id":"58cc2fad4f1c1b275a32ac1a","slug":"meerut-city-khatoli-and-gaziabaad-income-tax-rade","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के साथ खतौली और गाजियाबाद में भी की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के साथ खतौली और गाजियाबाद में भी की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को मेरठ समेत तीन जगह पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही। टीम ने नोटबंदी के दौरान यहां हुए लेन देन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए।
आयकर विभाग (जांच) टीमों ने मेरठ, खतौली और गाजियाबाद में एक साथ चार पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। संयुक्त आयकर निदेशक (जांच) एमके जैन के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों की कमान डिप्टी डायरेक्टर योगेश नैय्यर (मेरठ), राजेश कुमार (खतौली) और पीके सिंह और सुनील यादव को दी गई। इन अधिकारियों के नेतृत्व में गाजियाबाद में पेट्रोल पंपों पर टीम भेजी गई। मेरठ में जागृति विहार स्थित जय दुर्गा पेट्रोल पंप, खतौली में मंगलम फ्यूल और गाजियाबाद में चौधरी पेेट्रोल पंप और रुपाली फ्यूल पर एक साथ टीमें पहुंची। छापे की सूचना से व्यापारियों, कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। चारों पंपों पर देर रात तक आयकर विभाग की टीमें कार्रवाई में जुटी थी। बताया गया कि नोटबंदी के दौरान जो धनराशि बैंक खाते में जमा की गई थी उसकी टीम ने छानबीन की थी। जो तथ्य सामने आए उस आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीमों ने इससे संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए। आयकर अफसरों का कहना है कि अभी जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जय दुर्गा पेट्रोल पंप के मालिक उमेश कुमार का कहना है कि आयकर टीम पड़ताल कर रही है। वेरिफिकेशन कर रहे है कि नोटबंदी के दौरान बैंक में जो कैश जमा हुआ वह पेट्रोल पंप की सेल के मुताबिक हुआ या नहीं। पूर्व में नोटिस आया था उसका जवाब दे दिया था। अब जांच की जा रही है तो वह तो सहयोग कर रहे हैं।