{"_id":"6908bbb5485b67d20003f39b","slug":"meerut-children-won-gold-in-the-national-dance-championship-meerut-news-c-72-1-mct1014-143269-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ के बच्चों ने राष्ट्रीय डांस चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ के बच्चों ने राष्ट्रीय डांस चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
Mon, 03 Nov 2025 07:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
तानिया डांस एकेडमी के बच्चों ने मचाया धमालस्रोत स्कूल
मेरठ। डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मेरठ के बच्चों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। इस राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में विभिन्न शहरों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी कला का जौहर दिखाया।
मेरठ की तान्या डांस एंड म्यूजिक स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्कूल की संस्थापिका तान्या मित्तल ने बताया कि बच्चों ने उनकी टीम में शामिल बच्चे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। तान्या ने उत्साह से कहा यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, पूरे मेरठ की है। बच्चों की लगन और समर्पण ने शहर को राष्ट्रीय पटल पर चमकाया है। अब हमारा सपना है कि ये नन्हे सितारे वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराएं। प्रतियोगिता में बच्चों की ग्रुप परफॉर्मेंस ने जजों को भी प्रभावित किया। फ्यूजन डांस स्टाइल में प्रस्तुति देकर उन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरीं।