अचानक मौसम में आया बदलाव आपको बीमार कर सकता है, लिहाजा सावधानी बरतने की जरूरत है। दरअसल दो दिन तक मौसम काफी गर्म रहने के बाद सोमवार को बारिश और तेज हवाओं से तापमान गिरा है। चिकित्सकों का कहना है कि तेज हवा से बचकर रहें। बुखार, खांसी-जुकाम का खतरा है। सांस और हृदय रोगियों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है।
मौसम में बदलाव कहीं कर न दे बीमार, ऐसे बढ़ाएं रोगप्रतिरोधक क्षमता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा ने बताया कि इस मौसम में सावधानी बेहद जरूरी है। इसमें जरा सी लापरवाही निमोनिया कर सकती है। अस्थमा और दिल के मरीजों को ठंडी हवाओं से बचना चाहिए। खासकर बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। वैसे भी स्वाइन फ्लू और बुखार चल रहा है।
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि जिन बुजुर्गों पर पैरालाइसिस का अटैक हो चुका है, वह इस ठंडी हवा से बचकर रहें। सूरज निकलने के बाद वॉक करें। गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। महिलाएं बर्तन धोने के लिए भी नीम गर्म पानी का इस्तेमाल करें। ठंडे पानी का इस्तेमाल ठंड लगने का कारण बन सकता है। ज्यादा पानी पीते रहें, ताकि तरावट बनी रहे। बच्चे स्कूल जाएं तो कानों को मफलर या कैप से कवर करके जाएं। इनर जरूर पहनें, यह ठंड से बचाती है। लापरवाही बदन दर्द, नजला-जुकाम और बुखार का कारण बन सकती है।
हल्का खाना खाएं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी का कहना है कि हल्का खाना खाएं। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए ताजे फल और हरी सब्जियां खानी चाहिए। जो भी दवा लेनी है वह चिकित्सक से सलाह के बाद ही लेनी चाहिए।
पेट दर्द के मरीज बढ़े
इस मौसम में पेट दर्द की काफी शिकायत मिल रही हैं। चिकित्सकों के पास काफी संख्या में पेट में मरोड़, दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम में पिछले चार-पांच दिन से चल रहे बदलाव के कारण यह परेशानी हो रही है। चिकित्सकों की सलाह है कि इसमें खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सुपाच्य भोजन लेना चाहिए। ज्यादा पानी पीना चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/