फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Central Market Traders Announce Strong Protest, Say They Won’t Allow Demolition

सेंट्रल मार्केट मामला: व्यापारियों का एलान, ‘अब आर-पार की होगी लड़ाई, नहीं तोड़ने देंगे मकान-दुकान’

Sat, 22 Aug 2026 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में मकान-दुकान बचाने को लेकर व्यापारियों ने 3 सितंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। व्यापारियों ने कार्रवाई होने पर पुरजोर विरोध और किसान संगठनों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शामिल होने की बात कही।

विज्ञापन
Meerut: Central Market Traders Announce Strong Protest, Say They Won’t Allow Demolition
व्यापारियों ने की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में मकान और दुकान बचाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। शनिवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि अब अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। व्यापारियों ने 3 सितंबर को बड़े आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि इसमें किसान भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शामिल होंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: अखिलेश यादव के 'चवन्नी' वाले तंज पर भड़के जयंत चौधरी, बोले-नाम लेकर कहते तो कोई बात न थी, उठाए सवाल

विज्ञापन

3 सितंबर को बड़े आंदोलन का एलान
जगदंबा हॉस्पिटल के संचालक रविंद्र गुर्जर ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने 21 सितंबर तक किसी भी निर्माण को नहीं तोड़ने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद कुछ व्यापारियों को तीन सितंबर तक कथित अनधिकृत निर्माण हटाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई नहीं होने पर तीन सितंबर से अभियान चलाने की बात अधिकारियों की ओर से कही गई है।

राहुल मलिक एडवोकेट, अंजनेय सिंह एडवोकेट और कंवलजीत सिंह समेत अन्य व्यापारियों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी विधायक, मंत्री या सरकार के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मकान, दुकान और रोजी-रोटी बचाने के साथ अपने अधिकारों के लिए है।

व्यापारियों ने 3 सितंबर के आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने का दावा किया है। उन्होंने 10 लाख लोगों के पहुंचने की बात कही और आंदोलन की तैयारियां शुरू करने का ऐलान किया।

कार्रवाई हुई तो पुरजोर विरोध की चेतावनी
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि 3 सितंबर से पहले आवास एवं विकास परिषद की टीम किसी दुकान या मकान को तोड़ने पहुंचती है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में मकान और दुकान नहीं तोड़ने दिए जाएंगे।

व्यापारियों ने अपने पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के आदेश और नई भवन निर्माण एवं विकास उपविधि का हवाला देते हुए राहत मिलने का दावा भी किया। उनका कहना है कि इन्हीं प्रावधानों के आधार पर उनके मकान और दुकानों को बचाने का रास्ता निकल सकता है।

आंदोलन में किसानों को भी जोड़ने की तैयारी
व्यापारियों ने कहा कि आंदोलन में किसान भी शामिल होंगे और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचेंगे। इससे सेंट्रल मार्केट में चल रहा मकान-दुकान बचाओ आंदोलन और व्यापक होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में सुदीप जैन, राधा गुप्ता, प्रवीण रस्तोगी, विक्रम लांबा, प्रवीण शर्मा पिंकी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed