{"_id":"6a2471a7d577f6637f00ca4b","slug":"meerut-cbi-reached-the-house-of-former-mp-shahid-akhlaq-investigation-lasted-for-four-hours-in-the-loan-case-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गुदड़ी बाजार पहुंची सीबीआई, 11 करोड़ के लोन के मामले में पड़ताल; शाहिद अखलाक के घर छापे की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गुदड़ी बाजार पहुंची सीबीआई, 11 करोड़ के लोन के मामले में पड़ताल; शाहिद अखलाक के घर छापे की चर्चा
Sun, 07 Jun 2026 12:45 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:45 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र स्थित गुदड़ी बाजार में शनिवार को सीबीआई की टीम पहुंची। चर्चा रही कि पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के घर जांच चल रही है। हालांकि शाहिद अखलाक का कहना है कि सीबीआई उनके घर पर नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी आफताब कलाम के कार्यालय पर आई थी।
विज्ञापन
इसी गाड़ी में आई सीबीआई की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के गुदड़ी बाजार में शनिवार को सीबीआई की टीम पहुंच गई। यहां टीम ने 11 करोड़ रुपये के ऋण के मामले में चार घंटे तक पड़ताल की। शाहिद अखलाक भी कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद रहे। हालांकि शाहिद अखलाक का कहना है कि सीबीआई उनके घर नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी के कार्यालय पर आई थी। जिम्मेदार पड़ोसी होने के नाते वह वहां पर मौजूद थे। हालांकि सीबीआई की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
शाहिद अखलाक का घर।
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) की टीम शनिवार सुबह लगभग आठ बजे कोतवाली क्षेत्र स्थित गुदड़ी बाजार में पहुंची। पुलिस ने 11 करोड़ रुपये के ऋण के संबंध में सीबीआई के जांच पड़ताल करने की जानकारी दी। बताया गया कि टीम ने मीट कारोबार से जुड़ी कंपनी के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने जाने नहीं दिया। इसके बावजूद शाहिद अखलाक वहां मौजूद थे। टीम दोपहर लगभग 12 बजे तक छानबीन करने के बाद वापस लौट गई। टीम की कार्रवाई के दौरान इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। स्थानीय पुलिस भी यहां मौजूद रही।
शाहिद अखलाक ने लिखित बयान जारी करते हुए बताया कि जांच एजेंसी ने छोटी मस्जिद के बराबर मीट वाली गली में आफताब कलाम के कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। यह परिसर उनके आवास के निकट है। इसलिए मैं जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वहां उपस्थित था।
आफताब कलाम ने पूर्व में उनकी कंपनी से कुछ कारोबार किया होगा। आफताब कलाम की कंपनी की जांच के संबंध में कुछ विभागों के अधिकारीगण निरीक्षण करने पहुंचे थे। मेरे अपने आवास पर कोई जांच पड़ताल नहीं की गई। वहीं, इस संबंध में सीबीआई की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
ये भी देखें...
राशिद हत्याकांड: मैच जीतने की खुशी मनाने पर सुहेल ने सिर में मारा बैट, लहूलुहान होकर गिरा राशिद; जनाजा ही उठा
ये भी देखें...
राशिद हत्याकांड: मैच जीतने की खुशी मनाने पर सुहेल ने सिर में मारा बैट, लहूलुहान होकर गिरा राशिद; जनाजा ही उठा