{"_id":"6aff2f2fdaee8f60dd0a6494","slug":"meerut-case-registered-against-badan-singh-baddo-who-carries-a-reward-of-five-lakh-rupees-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पांच लाख के ईनामी बदन सिंह बद्दो और उसकी बहन पर रिपोर्ट, एनआरआई को जान से मारने की धमकी दी, मकान कब्जाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पांच लाख के ईनामी बदन सिंह बद्दो और उसकी बहन पर रिपोर्ट, एनआरआई को जान से मारने की धमकी दी, मकान कब्जाया
Thu, 19 Nov 2026 10:47 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:47 PM IST
सार
अमेरिका में रह रहे एक परिवार को बदन सिंह बद्दों ने कॉल कर जान से मारने की धमकी की। बदन सिंह की बहन जगजीत कौर ढिल्लो पर मेरठ स्थित मकान पर कब्जा करने का भी आरोप है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की है। 2019 में मुकुट महल होटल से पुलिस कस्टडी से बदन सिंह बद्दो भागा था।
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच लाख रुपये के ईनामी और पुलिस कस्टडी से फरार हुए बदमाश बदन सिंह बद्दो और उसकी बहन पंजाबीपुरा निवासी जगजीत कौर ढिल्लो के खिलाफ टीपी नगर थाने में पुलिस ने अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज की है। ऑडियो की जांच कराए जाने पर प्रथम दृष्टया उसकी सत्यता की पुष्टि होने के बाद टीपी नगर थाने के दरोगा नीरज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
यह है पूरा मामला
एनआरआई कमलजीत सिंह पवार पिछले लगभग 30 वर्षों से अमेरिका में निवास कर रहे हैं। मेरठ के दिल्ली रोड स्थित न्यू पंजाबी पुरा में उनकी पत्नी कर्मजीत कौर पवार के नाम पर एक मकान है। जिस पर बदन सिंह बद्दो की बहन का कब्जा है। इसके साथ ही आरोप है कि पीड़ित परिवार से एक करोड़ भारतीय रुपये की रंगदारी की मांग बदन सिंह बद्दो ने अमरजीत से की थी।
कमलजीत सिंह ने इस मामले की शिकायत अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मैनटेका पुलिस विभाग में भी दर्ज कराई थी। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी। मांग की थी कि कमलजीत सिंह और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए और उनकी संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए।

वायरल हुई थी बदन सिंह बद्दो की आडियो
बदन सिंह बद्दो पर मूल रूप से टीपीनगर के पंजाबीपुरा और वर्तमान में अमेरिका में रह रहे एनआरआई कमलजीत सिंह पंवार ने गंभीर आरोप लगाए थे। मौखिक तौर पर पुलिस से कॉल पर शिकायत की। उनका आरोप है कि 10 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे कमलजीत के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बदन सिंह बद्दो बताया। कमल का दावा है कि वह बद्दो को बचपन से जानते हैं और आवाज पहचानते हैं। उन्होंने बातचीत की रिकार्डिंग भी सार्वजनिक कर दी। करीब छह मिनट की रिकार्डिंग में बदन सिंह बद्दो और कमलजीत में बातचीत हो रही है।

बद्दो का कहना है कि मेरठ में रहने वाली मेरी बहन को कोई छेड़कर देखे। कमलजीत ने कहा कि दूसरों के लिए गैंग्सटर बदन सिंह होगा। मेरे लिए अभी भी बद्दो ही है। बदन सिंह ने प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजा भैया और मुख्यमंत्री योगी पर भी टिप्पणी की है। कमलजीत सिंह ने सीएम पोर्टल और एडीजी व एसएसपी मेरठ को ई-मेल भेजकर शिकायत की है।
कमलजीत का आरोप है कि बद्दो ने फोन पर हुई बातचीत में उन्हें भारत लौटने पर जान से मारने की धमकी दी है। एक करोड़ रुपये रंगदारी की भी मांग का आरोप है। दरअसल विवाद कमलजीत सिंह पंवार की पत्नी कर्मजीत कौर के मेरठ स्थित मकान को लेकर है। जिस पर बद्दो की बहन जगजीत कौर ढिल्लू का कब्जा है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बदन सिंह बद्दो और जगजीत कौर ढिल्लू के खिलाफ प्राथमिकी टीपी नगर पुलिस ने इलेक्टानिक्स साक्ष्यों के आधार पर दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(5) और 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुकुट महल होटल से भागा था बदन सिंह बद्दो, संपत्ति भी हो चुकी कुर्क
बदन सिंह बद्दो फर्रुखाबाद जेल में बंद था। बद्दो को साल 2017 में रविंद्र गुर्जर की हत्या में उम्रकैद की सजा गाजियाबाद कोर्ट ने सुनाई थी। तभी से बद्दो जेल में बंद था। मेरठ के बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की हत्या में भी बद्दो पर सुनवाई होनी थी। बद्दो की गाजियाबाद कोर्ट में पेशी थी। फतेहगढ़ थाने की पुलिस बद्दो को लेकर गाजियाबाद पहुंची थी। पेशी कराकर फतेहगढ़ पुलिस बद्दो को मेरठ में दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल लेकर पहुंची थी।

होटल में बद्दो ने पुलिसकर्मियों के लिए मौजमस्ती, शराब पार्टी और अय्याशी का इंतजाम कराया था। इस दौरान शराब में नशे की गोलियां मिलवा दी गईं। पुलिसकर्मी जब नशे में धुत हो गए तो बद्दो अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। इस मामले में बद्दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पांच लाख का ईनाम होने के साथ-साथ उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति भी कुर्क हो चुकी है। बद्दो अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है।
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राना और दो बेटों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, स्क्रैप कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप