फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Case of indecency from ENT surgeon not taking seriously, report not filed even after 23 days

मेरठ: गंभीरता से नहीं ले रहे ईएनटी सर्जन से अभद्रता का मामला, 23 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं

Mon, 13 Jul 2020 11:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Case of indecency from ENT surgeon not taking seriously, report not filed even after 23 days
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन से अभद्रता के मामले की विभागीय जांच पूरी नहीं हो पाई है। वहीं जांच के लिए आई महिला और महिला पुलिसकर्मी तक के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। उधर, पुलिस ने 23 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन


प्रमुख अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ने बताया कि ईएनटी सर्जन डॉ. बीपी कौशिक ने शिकायत में इमरजेंसी की सीसीटीवी फुटेज देखने और जांच के लिए माछरा सीएचसी से आई महिला एवं महिला पुलिसकर्मी के बयान लिये जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


इन दोनों को पहले भी बयान देने के लिए बुलाया गया था मगर दोनों महिलाएं नहीं आई हैं। अब फिर से उन्हें थानाध्यक्ष के माध्यम से पत्र लिखा गया है कि बयान दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरोप है कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सीनियर ईएनटी सर्जन से अभद्रता के मामले को न तो पुलिस और न ही जिला अस्पताल के अधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं। थाने में प्रार्थना पत्र दिए 23 दिन बीत गए मगर अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है। वहीं, विभागीय जांच में भी सबके बयान नहीं हुए हैं। 


चीफ फार्मासिस्ट पर ये हैं आरोप
ईएनटी सर्जन डॉ. बीपी कौशिक ने 21 जून को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाए कि इमरजेंसी में चीफ फार्मासिस्ट एके रस्तोगी ने उनसेे अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई थीं। महिला मरीज और महिला पुलिसकर्मी के साथ भी दुर्व्यवहार किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed