फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Case filed against owner of pitbull, constables daughter was attacked by pitbull

Meerut: पिटबुल के मालिक पर मुकदमा दर्ज, कांस्टेबल की बेटी पर हमला कर किया था घायल

Wed, 31 May 2023 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 May 2023 12:07 PM IST
सार

मेरठ में पिटबुल द्वारा बच्ची पर हमला किए जाने के मामले में पिटबुल के मालिक पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार को पिटबुल ने गली में साइकिल चलाती हुई कांस्टेबल की बेटी पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

विज्ञापन
Meerut: Case filed against owner of pitbull, constables daughter was attacked by pitbull
पिटबुल ने बच्ची पर हमला किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में सिपाही की बेटी को लहूलुहान करने वाले पिटबुल नस्ल के कुत्ते के मालिक राजकुमार निवासी वैष्णो धाम कॉलोनी कंकरखेड़ा के खिलाफ धारा 289 (पशु के संबंध में लापरवाही आचरण) के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रात में पिटबुल को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम कंकरखेड़ा में पहुंच गई। जहां पर पता चला है कि पिटबुल को राजकुमार ने अपने पैतृक गांव भेज दिया है। 

विज्ञापन


वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी सुधीर मलिक मेरठ नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में राजकुमार नाम के युवक ने पिटबुल पाल रखा है। सोमवार शाम उनकी सात साल की बेटी वर्णिका मलिक अपनी बहन अवनी मलिक के साथ घर के बाहर साइकिल पर घूम रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepa Murder: मां मैं दुखी हूं, मौत से पहले दीपा ने किया था अनहोनी का इशारा,अब बेटी की अस्थियां तलाश रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान राजकुमार का पिटबुल खुलकर बाहर आ गया था। पिटबुल ने बच्ची पर हमला कर दिया था। घायल अवस्था में बच्ची को लेकर परिजन कैलाशी अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मुकदमे के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद खुली नगर निगम की नींद
मंगलवार रात में नगर निगम के पशु कल्याण विभाग के डॉ. हरपाल सिंह अपनी टीम के साथ पिटबुल को पकड़ने पहुंच गए। जहां पर कॉलोनी के लोगों में पिटबुल को लेकर आक्रोश दिखा। लोगों का कहना कि अगर नगर निगम ने जल्द ऐसे खतरनाक कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह धरना प्रदर्शन पर मजबूर हो जाएंगे।

नगर निगम की टीम पिटबुल को पकड़ने के लिए कंकरखेड़ा गई थी। वहां पर पिटबुल नहीं मिला। इसके बाद टीम लौट गई। पिटबुल नस्ल के कुत्तों को पकड़ने के लिए निगम अब अभियान चलाएगा। - डॉ. हरपाल सिंह, पशु कल्याण अधिकारी, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed