फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut cantonment will become model for others

दूसरी छावनियों के लिए मेरठ कैंट बनेगा मॉडल

Sat, 18 Feb 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
meerut cantonment will become model for others
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ छावनी दूसरी छावनियों के लिए मॉडल बनेगी। स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट के तहत हो रहे नए काम और अपग्रेडेशन के लिए दूसरी छावनी मेरठ से सीख सकेंगे। छावनी का निरीक्षण करने पहुंचे रक्षा संपदा मध्य कमान के निदेशक एसएन गुप्ता ने ये बात कही।
विज्ञापन

रक्षा संपदा निदेशक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरठ कैंट बोर्ड मध्य कमान के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां हो रहे काम दूसरी छावनियों के लिए मॉडल बनेंगे। छावनी से अपनी आय के स्रोत बढ़ाने को कहा है। इस पर सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने बढ़ाए गए शुल्क और पार्किंग शुल्क की जानकारी दी। उन्होंने कहा एलईडी लगाकर कैंट बोर्ड साल में करीब चार करोड़ रुपये की बचत करेगा। कैंट में सीवरेज प्लांट की योजना कब अमल में आएगी, इस सवाल के जवाब निदेशक ने कहा करीब 44 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। पहले चरण में करीब आठ करोड़ की लागत से तीन वार्डों में एसटीपी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


140 अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई
अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर सीईओ ने कहा पुलिस प्रशासन से फोर्स मांगी गई है। चुनाव की वजह से कार्रवाई रुक गई थी। अब जिला प्रशासन और पुलिस से सहयोग मांगा है। कैंट में 140 अवैध निर्माण पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कैंट बोर्ड की वेबसाइट अपग्रेड हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मार्च से ऑनलाइन जमा होंगे टैक्स
15 मार्च से कैंट के लोग हाउस टैक्स और वाटर टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इसके लिए मॉडल तैयार हो गया है। कैंट बोर्ड अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन टैक्स जमा करने का लिंक देगा। उधर, कैंट बोर्ड के कर्मचारी अब वर्दी में दिखाई देंगे।

महान लोगों की मूर्तियां लगेंगी
अपने-अपने क्षेत्र में बड़े काम करने वाली महान विभूतियों कीकैंट बोर्ड प्रतिमा लगाएगा। कैंट बोर्ड दफ्तर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा लगाई गई है, जो प्लास्टिक की खाली बोतलों से तैयार की जा रही है। इसी तरह गांधीबाग में मदर टेरेसा, डॉ. सीवी रमन, पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाई जाएगी।

एप बताएगी पता, देगी जानकारी
इस दौरान निदेशक ने स्वच्छ छावनी स्वस्थ छावनी नाम से मेरठ छावनी की एप भी लांच की। यह एप जहां स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी देगी, वहीं बीमारियों से बचने, शिकायत करने, सुझाव देने के अलावा कैंट में वाटर एटीएम और टॉयलेट कहा पर है यह भी बताएगी। एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। उसमें कैंट की तमाम जानकारी दी गई हैं। नागरिकों और छावनी परिषद के कर्त्तव्य बताए हैं। स्वच्छता की शपथ भी है। कैंट बोर्ड ने स्वच्छता की अपील के लिए गीत सबको यही समझाना है, कूड़ा नहीं फैलाना है अपलोड किया है।

28 को बोर्ड बैठक
आगामी कैंट बोर्ड की बैठक 28 फरवरी को होगी। इसमें कैंट हॉस्पिटल में सुविधा बढ़ाने के लिए जो प्लान तैयार किया गया है, वह रखा जाएगा। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले यह बैठक महत्वपूर्ण होगी।

कैंट की जानकारी  
वार्ड                              8
दुकानें                           2000 लगभग
घर                              10400 लगभग
आबादी                         100000 लगभग

क्षेत्र                              359 एकड़
दैनिक कूड़ा                     50 टन
कचरा घर                       29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed