Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rs 25 lakh stolen from former Ranji player’s house—Rs 10 lakh in cash and jewellery worth Rs 15 lakh

मेरठ: पूर्व रणजी खिलाड़ी के घर में 25 लाख की चोरी, 10 लाख की नगदी व 15 लाख के जेवर ले गए; दो चोर कैमरे में कैद

Sun, 15 Nov 2026 04:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 15 Nov 2026 04:41 PM IST
सार

शास्त्रीनगर निवासी पूर्व रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शॉपिंग करने गए थे। वापस आए तो घर में चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Rs 25 lakh stolen from former Ranji player’s house—Rs 10 lakh in cash and jewellery worth Rs 15 lakh
अपनी रोती बिटिया को चुप कराते आशु शर्मा। सीसीटीवी में कैद हुए चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीनगर सेक्टर 13 में पूर्व रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व 10 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। दोनों चोर मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


Trending Videos

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 13, मकान नंबर 566 में आशु शर्मा रहते हैं। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व रणजी खिलाड़ी हैं और वर्तमान में रेलवे में हापुड़ में तैनात हैं। आशु शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे वह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ हापुड़ अड्डे तक शॉपिंग करने के लिए गए थे। इस दौरान मकान पर ताला लगा हुआ था। आधा घंटे बाद वह वापस लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। घर में अलमारी के ताले टूटे थे और सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने 10 लाख रुपये कैश, 10 तौला व चांदी समेत करीब 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। अंदर का नजारा देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। पूर्व रणजी खिलाड़ी के घर में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की तलाश में लग गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। 

ये भी देखें...
मेरठ: मुस्लिमों को साधने के लिए ओवैसी ने हर दांव चला, याद दिलाया हाशिमपुरा व मलियाना कांड और मुजफ्फरनगर दंगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed