फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut bullion strike

प्रदेश बंद का मेरठ में मिला-जुला असर

Tue, 05 Apr 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 05 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Meerut bullion strike
मेरठ में सर्राफा हड़ताल के दौरान बंद बाजार। - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदेश बंद का मेरठ में मिला-जुला असर रहा। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण कई बाजार बंद रहते हैं। वहीं सोमवार को खुलने वाले बाजारों में भी कई दुकानें बंद रही, तो कुछ खुली नजर आईं। व्यापारियों ने शहर में विरोध प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपे। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया।

विज्ञापन


सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, संयुक्त व्यापार संघ ने सोमवार को बंदी का आह्वान किया था। सोमवार को जहां सुबह से ही कुछ दुकानें बंद नजर आई, वहीं कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल लीं। हालांकि दोपहर बाद ज्यादातर दुकानें खुल गईं। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, लल्लू मक्कड़, विपुल सिंघल, गौरव शर्मा के साथ मेरठ के सर्राफा व्यापारी नरेश माहेश्वरी, दिनेश रस्तोगी, सर्वेश सर्राफा, लोकेश अग्रवाल, विमल, जितेंद्र वर्मा, विपिन अग्रवाल, हर्ष कुमार जैन, अनुज, चंद्र मोहन, मुकुल अग्रवाल, सचिन मंगा, अनुराग अग्रवाल, गुलफाम आदि घंटाघर पर एकत्रित हुए। वहां से केंद्र सरकार और एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केसर गंज सदर, आबूलेन, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


बेगमपुल पर दिखाई ताकत
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में सर्राफा व्यापारियों ने बेगमपुल पर अपनी ताकत दिखाई। व्यापारी जैसे ही बेगमपुल पर पहुंचे तो चारों तरफ जाम लग गया। अध्यक्ष नवीन गुप्ता समेत सर्राफा व्यापारियों ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी मिश्रा) के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर के साथ अन्य संगठन की युवा टीम और पदाधिकारी भी शहर और कस्बों में रैली  निकाल बंद सफल कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ये बाजार रहते हैं बंद
सोमवार को मेरठ के ज्यादातर मुख्य बाजार बंद रहते हैं। इनमें आबूलेन, सदर बाजार, शहर सर्राफा, सेंट्रल मार्केट, पीएल शर्मा रोड, खैरनगर, वैली बाजार, शहर कबाड़ी बाजार, सदर दाल मंडी, छीपी टैंक, बुढ़ाना गेट आदि शामिल हैं।


वित्तमंत्री का फूंका पुतला
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (बनवारी लाल कंछल) अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यकर्ताओं के साथ मोहनपुरी स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां से प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में जुलूस के रूप में मेघदूत चौराहे पर पहुंचे। जहां केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों का शोषण कर रही है। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मौके पर राजकुमार त्यागी, आरके शर्मा, सुनील वर्मा, राजेंद्र यादव, विजय मान, सफल गुप्ता, मुकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed