फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Building Collapse Danger looms over 12 houses in the area notice issued for demolition

Meerut Building Collapse: 12 मकानों पर मंडरा रहा खतरा, गिराने का नोटिस, 10 मौत के बाद टूटी प्रशासन की नींद

Mon, 16 Sep 2024 05:34 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Sep 2024 05:34 AM IST
सार


मकान गिरने पर दूध व्यापारी नफ्फो उर्फ नफीसा, उसका बेटा साजिद सहित दस लोगों की मौत का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Meerut Building Collapse Danger looms over 12 houses in the area notice issued for demolition
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाकिर कॉलोनी में मकान गिरने से 10 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी है। रविवार को पार्षदों ने जाकिर कॉलोनी, श्यामनगर, फतेहउल्लापुर सहित आठ मोहल्लों के ऐसे 12 मकानों की सूची प्रशासन को सौंपी जिन पर खतरा मंडरा रहा है। इनको गिराने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया और एक मकान को तुरंत खाली कराया गया। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों से मकानों की जांच कराकर नगर निगम को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिसके बाद इन मकानों को निगम गिराएगा।

विज्ञापन

मकान गिरने पर दूध व्यापारी नफ्फो उर्फ नफीसा, उसका बेटा साजिद सहित दस लोगों की मौत का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी पुलिस फोर्स, बचाव दल के साथ रेस्क्यू में लगे हैं। मकान कैसे गिरा, इसकी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। 300 गज में तीन मंजिल मकान की नींव बहुत कमजोर थी। 50 साल पुराने मकान के भूतल में पशुओं की डेयरी थी। उनकी गंदगी दीवारों में जा रही थी और चार दिन से हो रही बारिश से बुनियाद खोखली हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घनी आबादी में ऐसे कितने मकान हैं, इसकी पड़ताल शुरू हो गई है। स्थानीय पार्षदों के 12 मकानों की सूची देने के बाद इन्हें जमींदोज करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों से कहा गया। निगम ने पीडब्ल्यूडी से जांच रिपोर्ट मांगी। श्यामनगर होटल वाली गली में हनीफ अपने परिवार के साथ मकान में रहते हैं। इसे खाली कराने की रिपोर्ट मिलने पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान को खाली कराया, जिससे नगर निगम इन्हें गिराने की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

इसके अलावा अन्य मकानों को भी पीडब्ल्यूडी की जांच रिपोर्ट के बाद खाली कराकर जमींदोज करने की कार्रवाई नगर निगम करेगा। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया है कि निगम की टीम जाकिर कॉलोनी में नफीसा के मकान का मलबा हटाने में लगी है। मकान का कुछ हिस्सा तोड़ना था, उसकी भी पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट लेकर काम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed