फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, boyfriend's murder exposed, accused father and son arrested

सनसनीखेज खुलासा: प्रेमिका गिड़गिड़ाती रही और परिजनों ने कर दिया प्रेमी का कत्ल

Sat, 08 Dec 2018 12:10 PM IST
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 08 Dec 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
Meerut, boyfriend's murder exposed, accused father and son arrested
आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

रात के 3 बजे थे। शैंकी को मारने के लिए हत्यारोपियों ने पकड़ लिया। प्रेमिका अपने पिता और भाइयों के सामने गिड़गिड़ाने लगी कि शैंकी को मत मारो। लेकिन वह नहीं माने। परिजनों ने युवती को कमरे में बंद कर दिया। युवती ने रात 3:05 बजे प्रेमी को बचाने के लिए अपने मोबाइल से डायल 100 को कॉल की। कॉल रिसीव भी हुई, लेकिन डायल 100 मौके पर नहीं पहुंची। आरोपियों ने शैंकी की हत्या कर शव को कार समेत जलाया दिया। घटना के बाद युवती अपने परिजनों के साथ रहने को तैयार नहीं है। वो कहती है कि शैंकी की विधवा बनकर उसकी मां की हमेशा सेवा करूंगी।

विज्ञापन


डायल 100 रात में एक्टिव हो जाती तो शायद परिवार का इकलौता बेटा संजीव उर्फ शैंकी जिंदा होता। पल्लवपुरम में शैंकी को बचाने के लिए उसकी प्रेमिका ने प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुई। उसने पिता और भाइयों से कहा कि शैंकी से उसके पांच साल से संबंध हैं, उसको मत मारो। आप कहोगे तो हम दोनों कहीं दूर चले जाएंगे।
विज्ञापन

 
आपकी कोई बदनामी नहीं होगी। लेकिन युवती के पिता और दोनों भाई शैंकी को मारने पर अड़े थे। वह बार बार चिल्लाते थे कि पांच साल से शैंकी के कारण उनकी बदनामी हो रही है। आज हत्थे चढ़ा है, नहीं छोड़ेंगे। बेबस युवती ने मदद के लिए पुलिस को कॉल किया तो वहां से भी कोई मदद नहीं आई। अंततः युवती के परिजनों ने उसके सामने ही शैंकी की नृशंस हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्भाग्य कहें या लापरवाही
प्रदेश सरकार ने यूपी में डायल 100 को एक्टिव करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हुए हैं। प्रत्येक कॉल रिकॉर्डिंग होती है, ताकि पुलिस वालों की लापरवाही भी देखी जा सके। डायल 100 का रेस्पांस कैसा है, यह सब कुछ रिकॉर्ड होता हैं। मॉनिटरिंग के लिए पुलिस ऑफिसरों की तैनाती भी है। इसके बावजूद इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। माना जा रहा है कि अगर डायल 100 युवती द्वारा कॉल पर गंभीर हो जाती तो शैंकी की जान बच सकती थी। कॉल पर कैसे डायल 100 एक्टिव नहीं हुई, इसे दुर्भाग्य कहें या फिर लापरवाही?

आवाज धीमी थी, सुन नहीं सके
इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार कहते हैं कि युवती ने डायल 100 पर कॉल की थी। इस संबंध में डायल 100 से जानकारी ली गई थी, जिन्होंने कहा कि कॉल रिसीव हुई थी, लेकिन आवाज बहुत धीमी थी, जिसे सुना नहीं जा सका। लेकिन सवाल उठता है कि अगर रात में लड़की की कॉल डायल 100 पर गई तो वह एक्टिव क्यों नहीं हुई। उसको बैक कॉल क्यों नहीं की। यह जांच का विषय है। ये बात शैंकी के परिजनों को पता चली तो उन्होंने डायल 100 की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार का कहना कि युवती शैंकी के घर पर जाने की जिद पर अड़ी है। उसको समझाया जा रहा है।

शैंकी के हत्यारोपी पिता और पुत्र को जेल भेजा 
गंगानगर थाना क्षेत्र में मिली जली हुई वैगनआर कार में मिले मानव अवशेष संजीव विधूड़ी उर्फ शैंकी के होने का दावा एसपी देहात ने किया है। वारदात का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते शैंकी की हत्या की गई। हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर गंगानगर पुलिस ने जेल भेज दिया है जबकि तीन आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में पुलिस लगी है।

पुलिस ने बताया कि शैंकी की हत्या कर आरोपी उसके शव को पल्लवपुरम से ललसाना जाने वाले मार्ग पर उसकी कार में ले गए। यहां आरोपियों ने कार पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। कार के साथ शव भी जलकर राख हो गया। गुरुवार सुबह गंगानगर पुलिस ने जली हुई कार से अवशेष बरामद किये।

युवती की बहन लापता, रिपोर्ट दर्ज
शैंकी की हत्या के मामले में शुक्रवार शाम उस समय नया मोड़ आ गया जब उसकी प्रेमिका की बहन संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पल्लवपुरम थाने में परिजनों ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार रात युवती और उसके पिता व भाई को पुलिस ले गई थी। घर पर युवती की मां और बड़ी बहन थे। इस दौरान युवती बोल रही थी कि शैंकी को परिवार ने मिलकर मारा है। शुक्रवार दोपहर में युवती के परिवार के दूसरे लोग पल्लवपुरम थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती की बड़ी बहन गायब हो गई है। उसके साथ अनहोनी हो सकती है। इस पर पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed