फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Boy from Bijnor, who came fishing with a friend in Hastinapur, drowning in the Ganga

Meerut: हस्तिनापुर में दोस्त के साथ मछली पकड़ने आया बिजनौर का युवक गंगा में डूबा, हालत गंभीर

Sun, 11 Jun 2023 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Jun 2023 03:54 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में बिजनौर से गंगा में मछली पकड़ने आया युवक अचानक गंगा में डूब गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Meerut: Boy from Bijnor, who came fishing with a friend in Hastinapur, drowning in the Ganga
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में मछली पकड़ने आया एक युवक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। हस्तिनापुर क्षेत्र के चांदपुर बिजनौर को जोड़ने वाले भीमकुंड गंगा पुल पर रविवार को चांदपुर के मोहल्ला कतरा निवासी कुछ युवक गंगा में मछली पकड़ने के लिए आए थे जिनमें से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूब गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर के चांदपुर तहसील के मोहल्ला कतरा निवासी अदनान(22) पुत्र इसरार अपने दो अन्य दोस्तों के साथ हस्तिनापुर के भीमकुंड गंगा घाट पर मछली पकड़ने के लिए आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nishank Murder: बड़ा खुलासा, BJP नेता ने की थीं पत्नी के साथ क्रूरता की हदें पार, बेटे से बनवाईं वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


मछली पकड़ते हुए वह संदिग्ध परिस्थितियों में गहरे पानी में पहुंचने से डूब गया उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके, जिसके बाद वह पूरी तरह भयभीत हो गए।


मामले की सूचना हस्तिनापुर और चांदपुर पुलिस को दी गई। साथ ही सैकड़ों परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे अदनान की तलाश की गई। घंटों गंगा में तलाश करने के बाद अदनान को गोताखोरों ने खोज निकाला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर थी, जिसे परिजन अपने निजी वाहन से चांदपुर ले गए। घटनास्थल पर कुछ लोग गंगा में डूबे युवक के जीवित होने की बात कह रहे थे तो कुछ लोग उसकी मौत होने की भी बात बता रहे थे हालांकि परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए। वहीं पुलिस भी अभी तक उसकी मौत की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed