{"_id":"6768584235ba8f0e36083334","slug":"meerut-boxers-won-gold-by-shedding-blood-meerut-news-c-72-1-mrt1058-126457-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ के बॉक्सरों ने लहू बहाकर जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ के बॉक्सरों ने लहू बहाकर जीता सोना
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बॉक्सिंग का उद्घाटन करते सांसद अरुण गोविल व खेलते बॉक्
- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन
- मेरठ मंडल के गौरव चौहान और अर्जुन मलिक ने जीता स्वर्ण, दो स्वर्ण तीन कांस्य के साथ पहले नंबर रहा मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। मेरठ के बॉक्सरों ने प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक के साथ पहला स्थान पाया। मेरठ मंडल के अर्जुन मलिक और गौरव चौहान ने लहू बहाकर सोना जीता। प्रतियोगिता में 5 पदकों के साथ मेरठ पहले, 4 पदक के साथ आगरा दूसरे और 3 पदक के साथ सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहा।
फाइनल मैच में पहला मुकाबला 47-50 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर के सौरभ और लखनऊ के विकास के बीच हुआ। इसमें विकास ने 5-0 से मुकाबला जीता और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दूसरे मैच में 50-55 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी के आजम ने लखनऊ के अमित कुमार को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। तीसरा मुकाबला 55-60 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा के करण और वाराणसी के आर्यन पटेल के बीच हुआ, जिसमें करण को वॉक ओवर मिला और उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। 60 से 65 किलोग्राम वर्ग में हर्षित ने रतनदीप को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 65-70 किलोग्राम वर्ग में शाहजहांपुर के हिमांशु ने प्रयागराज के शिवम यादव को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 70 से 75 किलोग्राम वर्ग में आगरा के मुदस्सर ने मुरादाबाद के श्याम मोहन को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
75-80 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अर्जुन मलिक ने वाराणसी के दुर्गेश को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 80 से 85 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के गौरव चौहान ने बस्ती के अंशुमन को तीन राउंड में शिकस्त दी, जिसके चलते रेफरी ने गौरव को विजेता घोषित किया। गौरव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 85-90 किलोग्राम वर्ग में आजमगढ़ के प्रत्युष ने गोरखपुर के कृष्णा को हराया। 90 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के अभिषेक ने मुरादाबाद के रवि कुमार को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मेरठ के अंकित चौहान, पीयूष तोमर और जयवर्धन ने कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल ने बॉक्सरों के हाथ मिलवाकर मैच की शुरुआत कराई। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, भूपेंद्र सिंह यादव, भूपेश, कुलविंदर, निर्मला, नेहा, अंशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खेल से रहती है निरोगी काया : अरुण गोविल
प्रतियोगिता के दौरान सांसद अरुण गोविल ने सभी बॉक्सरों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें किसी ने किसी खेल को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। इससे काया निरोगी रहती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए बधाई दीं।
पिछले छह सालों से बॉक्सिंग कर रहे हैं अर्जुन और गौरव
अर्जुन मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और पिछले 5 वर्षों से बॉक्सिंग खेल रहे हैं। वर्तमान में वह गाजियाबाद में रहकर बॉक्सिंग कोच राजन से प्रशिक्षण ले रहे हैं। अर्जुन स्कूल नेशनल में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा यूथ नेशनल में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। अब उनकी नजर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी और नेशनल पर है। नेशनल के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसके कैंप के लिए इस प्रतियोगिता के आधार पर उनका चयन किया गया है। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन बरेली में होगा, जिसका कैंप मंगलवार से मेरठ में लगेगा।
- मेरठ के लालकुर्ती निवासी गौरव चौहान की बात करें तो उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व तक मेरठ में कोच भूपेंद्र से प्रशिक्षण लिया था, लेकिन उनका ट्रांसफर मुजफ्फरनगर होने के बाद से वह एक निजी प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले वह काॅलेज गेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। अब वह ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता भटिंडा में खेलने जाएंगे। उनके पिता संजीव ने भी उनके पदक प्राप्त करने पर खुशी जताई है। वह भी स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद अब नेशनल के लिए यहां मेरठ में लगने वाले कैंप में प्रतिभाग करेंगे। उम्मीद है कि मेरठ के दोनों बॉक्सर नेशनल खेलेंगे।
यह है मेडल की स्थिति
जिला स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल पदक
मेरठ 2 0 3 5
आगरा 2 0 2 4
सहारनपुर 2 0 1 3
लखनऊ 1 1 1 3
झांसी 1 0 1 2
आजमगढ़ 1 1
एसएचजेएनएस 1 1
मुरादाबाद 0 2 2 4
वाराणसी 0 2 1 3
कानपुर 0 1 3 4
बस्ती 0 1 2 3
प्रयागराज 0 1 1 2
डीवीपी 0 1 0 1
गोरखपुर 0 1 0 1
अलीगढ़ 0 0 2 2
बरेली 0 0 1 1