{"_id":"673b67e85eaab83dc30446a1","slug":"meerut-book-tickets-together-for-namo-bharat-and-metro-work-will-be-easy-with-this-app-of-rrts-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नमो भारत और मेट्रो के लिए एकसाथ करें टिकट बुक, आरआरटीएस की इस ऐप से आसान होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नमो भारत और मेट्रो के लिए एकसाथ करें टिकट बुक, आरआरटीएस की इस ऐप से आसान होगा काम
Mon, 18 Nov 2024 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 18 Nov 2024 09:45 PM IST
सार
आरआरटीएस कनेक्ट एप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो का क्यूआर कोड टिकट और ‘डीएमआरसी मोमेंटम 2.0’ ऐप से नमो भारत के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब नमो भारत और मेट्रो के लिए एक ही साथ टिकट बुक किया जा सकेगा। सोमवार को एनसीआरटीसी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग सिस्टम को लांच कर दिया। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने मोबाइल एप पर नमो भारत और दिल्ली मेट्रो की टिकट बुक कर आधिकारिक तौर पर इस एकीकृत टिकटिंग सिस्टम की शुरुआत की।
विज्ञापन
यात्री अब आरआरटीएस कनेक्ट एप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो का क्यूआर कोड टिकट और ‘डीएमआरसी मोमेंटम 2.0’ ऐप से नमो भारत के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकते हैं। इससे आरआरटीएस और दिल्ली मेट्रो, दोनों में निर्बाध टिकटिंग संभव होगी। सरकार की ‘वन इंडिया-वन टिकट’ पहल के अनुरूप, जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए इंटर-मॉडल यात्रा को यथासंभव सुविधाजनक बनाना है, यह पहल टिकटिंग प्रक्रिया को सरल बनाएगी। नमो भारत एवं मेट्रो के यात्रा विकल्पों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म में एकीकृत करके, यह पहल एनसीआर में लाखों यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों ने बताया कि एनसीआरटीसी ने आईआरसीटीसी के साथ भी इसी प्रकार का एक समझौता किया है, जिसके अंतर्गत यात्री आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय रेलवे के ट्रेन टिकट के साथ-साथ नमो भारत ट्रेन टिकट भी बुक कर सकते हैं।