फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Body of a person missing for three days found in Gagol village

Meerut: गगोल गांव में मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव, बच्चे ने ला्श देखकर ग्रामीणों को दी थी सूचना

Thu, 01 May 2025 01:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 01 May 2025 01:37 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव में गुरुवार सुबह एक खेत में तीन दिन से लापता सोनी पुत्र सुरजा का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
Meerut: Body of a person missing for three days found in Gagol village
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव में गुरुवार सुबह एक खेत में तीन दिन से लापता सोनी पुत्र सुरजा का शव पड़ा मिला। शौच के लिए गए एक बच्चे ने खेत में शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


गगोल गांव निवासी सोनी (65) पुत्र सुरजा घर में ही लेदर की बाल बनाने का काम करता था 28 अप्रैल को सोनी घर से बाहर जाने की बात कह कर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटे इसके बाद परिजन परतापुर थाने पहुंचे और गुमशुदगी की दर्ज कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: जेल में फूट-फूटकर रोए कातिल मुस्कान और प्रेमी साहिल, जेल अधीक्षक से हाथ जोड़कर कही ये बात 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सोनी का शव गांव के बाहरी छोर पर बदले फार्म हाउस के पीछे एक खेत में पड़ा मिला। शौच के लिए गए एक बच्चे ने खेत में शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सब का पंचनामा भरकर सब पोस्टमार्टम के लिए भेजा बताया गया कि शव कई दिन से खेत में पड़ा था जो पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे काफी दुर्गंध भी आ रही थी।

मृतक के चचेरे भाई के द्वारा शव की पहचान की गई। मृतक के चार बेटे और दो बेटियां हैं। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed