फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: bodies of two young girls found in a drain in Sardhana

मेरठ : सरधना में नाला पटरी पर दो युवतियों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी फॉरेंसिट टीम

Fri, 13 Aug 2021 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Aug 2021 01:23 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि शव कई दिन पुराने लग रहे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवतियों की हत्या कर शव यहां लाकर डाले गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Meerut: bodies of two young girls found in a drain in Sardhana
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में नानू मार्ग पर दो युवतियों के शव नाला पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवतियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सरधना के नानू मार्ग पर एक नाले के निकट दो युवतियों के शव सड़ी-गली अवस्था में पड़े मिले। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव वहां से हटवाए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नानू मार्ग से रतौली की ओर जाने वाली नाले की पटरी पर दो युवतियों के शव मिले हैं। दोनों शव कई दिन पुराने लग रहे हैं। हालांकि युवतियों के शव की पहचान नहीं की जा सकी है। फॉरेंसिट टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मृतक युवतियों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवतियों की हत्या कर शव यहां लाकर डाले गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed