फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BKU Sangharsh Morcha workers and toll workers fought over demanding toll, allegations were made

Meerut: टोल मांगने पर भाकियू संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं और टोलकर्मियों में मारपीट, 16 पर मुकदमा

Tue, 24 Dec 2024 11:37 AM IST
meerut Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Dec 2024 11:37 AM IST
सार

भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं टोल की महिला कर्मचारियों ने मारपीट और कुंडल लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने भाकियू के 16 कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Meerut: BKU Sangharsh Morcha workers and toll workers fought over demanding toll, allegations were made
टोल प्लाजा पर धरना देते भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर महिला कर्मचारियों व भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस से भी धक्का-मुक्की की गई। थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। टोल प्लाजा के एचआर हेड की तहरीर पर भाकियू संघर्ष मोर्चा के 16 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर के अनुसार भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार सोमवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मांगों का ज्ञापन देने के लिए एसएसपी कार्यालय जा रहे थे। मेरठ महोत्सव में पुलिस तैनात होने के चलते अधिकारियों ने संगठन से दादरी बॉर्डर पर सीओ सरधना को ज्ञापन देने की बात कहकर वापस भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्राली और कार में सवार होकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता दादरी के लिए रवाना हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचते ही टोल शुल्क नहीं देने पर महिला कर्मचारी ने कार को नहीं निकलने दिया, जिस पर कार्यकर्ताओं ने लाइन नंबर आठ पर वाहनों को खड़ा कर हंगामा किया। टोल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि भाकियू महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने टोल की तीन महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट की। वहीं, कार्यकर्ता भी आरोप लगाकर धरना देकर बैठ गए। 
 
विज्ञापन

सीसीटीवी में तीन महिलाकर्मी को पीटते दिखे कार्यकर्ता
सीओ शुचिता सिंह ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा, जिसमें भाकियू संघर्ष मोर्चा की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता टोल की तीन महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट करते दिखे। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। एचआर हेड रविंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मोर्चा के नरेश, तस्लीम, सन्नी, जितेंद्र, विकास, पवन, कैलाश, अब्बास, अनीस, सोनू, गीता, सावित्री, जयवंती, अनिता, स्नेहलता, कौशल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

छह महिलाओं समेत 16 कार्यकर्ता हिरासत में
पुलिस ने सभी 16 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिनमें छह महिला कार्यकर्ता भी हैं। पुलिस ने उन्हें महिला थाने भेज दिया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार का कहना है कि दादरी जाते हुए टोल कर्मचारियों ने बदसलूकी की। कार्यकर्ता ने मारपीट नहीं की। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि टोल से बिना शुल्क दिए गाड़ी निकलवाने को लेकर विवाद हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed