फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP leaders created ruckus at Railway Road police station, police settled the matter by saying sorry

Meerut: भाजपा नेताओं ने रेलवे रोड थाने पर किया हंगामा, पुलिस ने 'सॉरी' बोलकर किया समझौता

Sat, 12 Oct 2024 11:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 12 Oct 2024 11:42 AM IST
सार

भाजपा नेताओं ने रेलवे रोड थाने की पुलिस पर जीएसटी चोरी करने वालों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए  जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Meerut: BJP leaders created ruckus at Railway Road police station, police settled the matter by saying sorry
हंगामा करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेताओं ने रेलवे रोड थाने की पुलिस पर जीएसटी चोरी करने वालों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए  जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। हंगामा ज्यादा होते देखा पुलिस अफसरो ने भाजपा नेताओं को समझाते हुए मामला शांत करें। उन्होंने कहा कि गलतफहमी के कारण ऐसा हुआ है।

विज्ञापन


बताया गया कि भाजपा नेता कमलदत शर्मा को सूचना मिली कि पुलिस की मिली भगत से मेट्रो प्लाजा से ईदगाह  चौराहे तक रोडवेज व प्राइवेट बसों से दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक का सामान बिना बिल के  मेट्रो प्लाजा के पास  उतारा जाता है। जिससे रोज की लाखों रुपए की राजस्व की चोरी हो रही है। रोडवेज बस इसी चक्कर में काफी देर तक सड़क पर ही खड़ी रहती है। जिससे जाम की भी समस्या होती है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Vijaydashmi: शहर से देहात तक मेले गुलजार, 77 जगहों पर जलेंगे पुतले, रईस अहमद ने तैयार किया आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता कमलदत शर्मा ने इंस्पेक्टर रेलवे रोड से सारे मामले की शिकायत दर्ज कराई। रेलवे रोड पुलिस ने कई ऐसा कोई मामला नहीं है वहां पर कोई माल नहीं उतर जाता। इसी बात से गुस्साए होकर शुक्रवार देर शाम भाजपा नेता कमल दत शर्मा कई पदाधिकारियों के साथ रेलवे रोड थाने में पहुंचे।

इंस्पेक्टर का घेराव  करते हुए अवैध वसूली का आरोप  लगाया उन्होंने कहा कि पुलिस जीएसटी चोरी करवा रही है। उन्होंने इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने में धरना दे दिया। थाने  कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और भाजपा नेताओं को समझाने का प्रयास किया।  

इंस्पेक्टर रेलवे रोड आनंद गौतम का कहना है कि गलतफहमी के कारण भाजपा नेताओं से नोंक-झोंक हुई थी। वही कमल दत शर्मा का कहना है कि रेलवे रोड थाने की पुलिस  जीएसटी चोरी करवा रही थी जिससे सरकार को लाखों का नुकसान हो रहा था इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। सारे मामले की जानकारी एसएसपी को भी दे दी गई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed