फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vijaydashmi: Fairs are in full swing from city to countryside, effigies will be burnt at 77 places

Vijaydashmi: शहर से देहात तक मेले गुलजार, 77 जगहों पर जलेंगे पुतले, रईस अहमद ने तैयार किया आतंकवाद का पुतला

Sat, 12 Oct 2024 11:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 12 Oct 2024 11:35 AM IST
सार

विजयदशमी पर मुजफ्फरनगर जनपद के 77 स्थानों पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं शहर के रईस अहमद ने आतंकवाद का पुतला तैयार किया है।

विज्ञापन
Vijaydashmi: Fairs are in full swing from city to countryside, effigies will be burnt at 77 places
रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में विजयदशमी पर जिले के 77 स्थानों पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम शहर के नुमाइश मैदान पर होगा। शहर से लेकर देहात तक लगने वाले मेलों की तैयारियां की गई।

विज्ञापन


श्रीराम सेवा दल की ओर से मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान पर शाम चार बजे बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान होंगे।
विज्ञापन


डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह दीप प्रज्जवलित करेंगे। शाम छह बजे रावण दहन का मंचन किया जाएगा। यहां बेरिकेडिंग कर विशेष व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम के बाण चलाते ही रावण के पुतले से निकलेगी आग
श्रीराम सेवा दल की ओर से नुमाइश मैदान पर इस बार खास पुतले तैयार कराए गए हैं। कमेटी के अशोक कुमार ने बताया कि बाण लगते ही इस बार रावण के पुतले के मुख से आग निकलेगी।

पुतले को इस तरह बनवाया गया है कि आमजन को भी अपने ऊपर सांकेतिक तीर तलवार गिरते दिखेंगे। प्रकाश की अलग व्यवस्था की है। पटाखे लगाए गए हैं। रावण का पुतला 60, कुंभकरण 50 और मेघनाद के पुतले की ऊंचाई 45 फीट रखी गई है। करीब दो लाख रुपये की लागत से एक महीने में यह पुतले तैयार हुए हैं।
 
यहां चलेगा आतंकवाद का पुतला
रावण के पुतला दहन के अलावा इस बार आतंकवाद के पुतले का दहन भी किया जाएगा। कारीगर रईस अहमद ने विशेष पुतला तैयार किया है। सभी पुतलों में इस बात का ध्यान रखा गया है कि पटाखों से किसी को नुकसान न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed