फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP leader son dies of cardiac arrest in America, father will not be able to join last ride

Meerut: भाजपा नेता के बेटे की अमेरिका में हृदयगति रुकने से मौत, बेटे के अर्थी को कंधा नहीं दे सकेंगे पिता

Thu, 30 Mar 2023 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Mar 2023 12:19 PM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और भाजपा के सेक्टर प्रभारी अश्वनी शर्मा के इकलौते बेटे अतुल शर्मा (43) की बुधवार को बैडमिंटन खेलते समय हृदय गति रुकने से अमेरिका में मौत हो गई। इससे परिवार में मातम छा गया है।

विज्ञापन
Meerut: BJP leader son dies of cardiac arrest in America, father will not be able to join last ride
मृतक अतुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ के पल्लवपुरम वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और भाजपा के सेक्टर प्रभारी अश्वनी शर्मा के इकलौते बेटे अतुल शर्मा (43) की बुधवार को बैडमिंटन खेलते समय हृदय गति रुकने से अमेरिका में मौत हो गई। इससे परिवार में मातम छा गया है।

भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अश्वनी शर्मा के घर पहुंचे, अतुल को दी श्रद्धांजलि
बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर अश्वनी शर्मा अपनी पत्नी के साथ अमेरिका जाने के लिए वीजा बनवा रहे थे लेकिन गुरुवार को चिकित्सकों ने दंपत्ति को अमेरिका जाने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन


दरअसल, अश्वनी शर्मा व उनकी पत्नी दिल के मरीज हैं। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें अमेरिका जाने की अनुमति नहीं दी। इस पर दामाद राकेश व बेटी ऑस्ट्रेलिया से अंतिम संस्कार के लिए अमेरिका पहुंचे। यहां, अंतिम संस्कार करने के बाद अतुल की अस्थियां पल्लवपुरम लाई जाएंगी। जिसके, बाद अस्थियां गंगा में विसर्जित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL 2023: शुरू हो रहा आईपीएल का रोमांच, मेरठी लाल कमाल करेंगे, इन चार नामों पर टिकीं क्रिकेटप्रेमियों की नजरें

अश्वनी शर्मा के बेटे अतुल शर्मा के निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही अतुल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इकलौते बेटे अतुल शर्मा का निधन हो जाने के चलते अश्वनी कुमार शर्मा और उनकी पत्नी शशी शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।


पल्लवपुरम फेज वन निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा अतुल अमेरिका की नागरिकता लेकर पत्नी और दो बेटों के साथ वहीं रह रहे थे। वह वहां आईटी इंजीनियर थे।

उन्होंने बताया कि बैडमिंटन खेलते समय अतुल की हृदय गति रुक गई। शर्मा 2017 के नगर निगम चुनाव में वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे। वह परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed