फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP candidate said, SP supported has kidnapped 27 delegates, report filed, raids started

Meerut: भाजपा प्रत्याशी बोले, सपा समर्थित ने कर रखा 27 डेलीगेट का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज, दबिशें शुरू

Sun, 13 Oct 2024 11:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 13 Oct 2024 11:18 PM IST
सार

मवाना सहकारी समिति के डायरेक्टर पद के भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर सिंह ने अपने विपक्षी प्रत्याशी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: BJP candidate said, SP supported has kidnapped 27 delegates, report filed, raids started
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड में डायरेक्टर पद के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में घमासान शुरू हो गया है। तारापुर सर्किल के डायरेक्टर पद के भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार न करने देने और 27 डेलीगेट्स के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तारापुर सर्किल से मवाना सहकारी समिति के डायरेक्टर पद के भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर सिंह निवासी गांव नंगली खादर ने अपने विपक्षी प्रत्याशी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वह भाजपा के प्रत्याशी के रूप में डायरेक्टर पद के लिए मवाना गन्ना सहकारी समिति लिमिटेड में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने तारापुर निवासी राजेंद्र उर्फ पप्पू और छोटी चामरोध गांव निवासी अखिलेश विपक्षी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि राजेंद्र उर्फ पप्पू समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं, वह कानून व लोकतांत्रिक प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाते हुए डायरेक्टर पद के लिए उन्हें और दूसरे प्रत्याशियों को क्षेत्र में चुनाव प्रचार नहीं करने दे रहे हैं। जब वह प्रचार के लिए डेलीगेट्स से संपर्क करते हैं तो राजेंद्र उर्फ पप्पू व उनका बेटा सिकंदर गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हैं। इन दोनों ने लगभग 27 डेलीगेटों को डरा-धमका कर अपहरण कर अपने कब्जे में ले रखा है। सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कई स्थानों पर दबिश भी दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed