{"_id":"68b41f25811cf63f5f08e0cf","slug":"meerut-big-news-came-out-about-the-toll-plaza-where-army-soldier-kapil-was-assaulted-2025-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेना के जवान कपिल के साथ जहां हुई थी मारपीट, उस टोल प्लाजा को लेकर सामने आई बड़ी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेना के जवान कपिल के साथ जहां हुई थी मारपीट, उस टोल प्लाजा को लेकर सामने आई बड़ी खबर
Sun, 31 Aug 2025 03:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 31 Aug 2025 03:39 PM IST
सार
कपिल के साथ मारपीट के बाद भूनी टोल प्लाजा पर वसूली करने वाली मैसर्स धर्म सिंह कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया गया था। अब नया टेंडर सूर्या इंटरनेशनल को दे दिया गया है। स्थानीय युवकों को टोल पर कर्मचारी नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
भूनी टोल प्लाजा।
विस्तार
मेरठ-करनाल हाइवे पर स्थित भूनी टोल प्लाजा का संचालन अब नई कंपनी के हाथों में जाएगा। टोल प्लाजा का नया टेंडर लखनऊ की सूर्या इंटरनेशनल कंपनी के नाम हुआ है। कंपनी ने टेंडर प्रक्रिया में सबसे अधिक बोली लगाकर अन्य कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को एनएचएआई की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। गोटका के गांव निवासी कपिल के साथ मारपीट के मामले में इससे पहले कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
सूर्या इंटरनेशनल की ओर से 12 लाख सात हजार 795 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई गई। इसके आधार पर कंपनी को टेंडर आवंटित किया गया है। फिलहाल औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी एक सप्ताह में टेकओवर कर लेगी। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार सूर्या इंटरनेशनल को टेंडर नियमों के अनुसार टोल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और जल्द ही कंपनी अपने कर्मचारियों की तैनाती शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि सेना के जवान गांव गोटका निवासी कपिल के साथ हुई मारपीट के बाद ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया था। इसके चलते एनएचएआई ने मैसर्स धर्म सिंह कंपनी का ठेका निरस्त करते हुए 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके साथ ही 3.70 करोड की धरोहर राशि भी जब्त कर ली थी। पिछले कई दिन से टोल का संचालन एनएचएआई द्वारा स्वयं किया जा रहा था। वहीं, एनएचएआई का कहना कि भूनी टोल प्लाजा पर किसी स्थानीय कर्मचारी को नहीं रखा जाएगा।