फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bid made for thirty five thousand of section 452, outpost in-charge suspended

मेरठ :फिर सामने आई खाकी की लापरवाही, धारा 452 की 35000 में लगाई बोली, चौकी प्रभारी निलंबित

Sat, 25 Dec 2021 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Dec 2021 03:42 PM IST
सार

नामजद आरोपी आदिल से मुकदमे में लगी धारा 452 हटाने के लिये 35 हजार रुपये ले लिए गए। इसके बावजूद आदिल पर 151 की कार्रवाई कर दी। आरोपी आदिल ने इसकी शिकायत सीओ कोतवाली से की। जिसके बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Bid made for thirty five thousand of section 452, outpost in-charge suspended
फायरिंग के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को कोतवाली के सोहराबगेट चौकी इंचार्ज रविंद्रपाल को निलंबित और लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद चौकी इंचार्ज रामजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। रविंद्र पाल पर घर में घुसकर हमला करने वाली धारा 452 की 35 हजार में बोली लगाने और रामजीत सिंह पर ट्रिपल मर्डर के आरोपी नदीम पर हमले के मामले में लापरवाही का बरतने का आरोप लगा है। पांच दिन पहले लिसाड़ीगेट के बुनकरनगर में नदीम उर्फ कालिया को सीने में गोली लगी थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


नदीम एक साल से वांछित था और शाहपीरगेट में छिपा था। इस मामले में भी सोहराबगेट पुलिस चौकी रविंद्रपाल पर लापरवाही का आरोप लगा। सीओ कोतवाली ने जांच की। इसमें पता चला कि चौकी इंचार्ज रविंद्र एक मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें:  ओमिक्रॉन का खौफ : विदेश से 82 लोग और आए मेरठ, 616 की जांच होनी बाकी, रिकॉर्ड में दो बार लिखे गए 192 लोगों के नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नामजद आरोपी आदिल से मुकदमे में लगी धारा 452 हटाने के लिये 35 हजार रुपये ले लिए गए। इसके बावजूद आदिल पर 151 की कार्रवाई कर दी। आरोपी आदिल ने इसकी शिकायत सीओ कोतवाली से की। इसके बाद ही 35 हजार रुपये रिश्वत लेने और लापरवाही पर चौकी प्रभारी रविंद्र को निलंबित किया गया है।

उधर, इस्लामाबाद चौकी इंचार्ज रामजीत सिंह पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। सीओ की जांच में सामने आया कि बुनकरनगर में हमजा व जनरल के बीच दो-तीन दिन से विवाद चलता रहा और चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई नहीं की। 

इसका नतीजा हुआ कि हमजा के घर पर जरनल पक्ष ने गोलियां चला दीं और एक गोली नदीम उर्फ कालिया के सीने में लगी। नदीम अपने भांजे हमजा के पास बुनकरनगर में आया हुआ था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दोनों की लापरवाही की रिपोर्ट सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने भेजी। इस पर कार्रवाई हुई है।

बुनकरनगर में फायरिंग के दो आरोपी जेल भेजे
बुनकरनगर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले मे लिसाड़ीगेट पुलिस ने बबलू उर्फ एहतेशाम और कासिफ उर्फ कीड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। सीओ कोतवाली आरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि नसरीन के बेटे हमजा और बुनकरनगर के सलमान गैंग के सदस्य जफर सफारी के बीच रंजिश के चलते यह फायरिंग हुई थी। इस मामले में जुनैद, शादाब, जफर, जनरल, फैजुल, रईस, सलमान, शादाब, अजहर, सोनू सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने बबलू और कासिफ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed