फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Bhim Army chief Chandrasekhar says that Bahujan and Gurjar society should be one

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- झंडा और डंडा दोनों मजबूत

Sun, 20 Jan 2019 01:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 20 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Bhim Army chief Chandrasekhar says that Bahujan and Gurjar society should be one
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि यदि गुर्जरों को मान सम्मान के लिए लड़ना बागी कहलाता है तो हम सब लोग बागी हैं। हम बगावत करके अपने अधिकार लेकर रहेंगे। उन्होंने बहुजन एवं गुर्जरों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि झंडा भी मजबूत है डंडा भी।  

विज्ञापन


भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आए गांव हंसापुर में कुंवर देवेंद्र सिंह के आवास पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने के बावजूद गुर्जरों को बागी का नाम दे दिया गया। राजनीतिक दलों को गुर्जर समाज का त्याग नजर नहीं आता है। ये लड़ाई हक की है। हम बगावत करके अधिकार लेंगे। उन्होंने बहुजन एवं गुर्जरो से एकजुट हो जाने की अपील की। कुछ लोग फूट डालकर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमें लड़ाया है उनके खिलाफ खड़े होने और उन्हें सत्ता से बाहर करने की जरूरत है।

विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि जिस दिन ओबीसी समाज आरक्षण के लिए खड़ा हो गया उस दिन चंद्रशेखर उनके साथ खड़ा मिलेगा। सभा की अध्यक्षता विपत्त सिंह ने की। इस मौके पर शमीम अहमद, जसबीर राणा, आकाश गुर्जर, धर्मपाल गुढा, सत्यपाल सिंह, विनोद जाटव, प्रमोद तंवर, बालेंद्र प्रधान, प्यारेलाल जाटव व डॉ. नईम अहमद आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कुंवर देवेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। वहीं, भीम आर्मी के चंद्रशेखर का कस्बा स्थित बाईपास तिराहे पर विनोद निहाला के नेतृत्व में फूलमालाओं से स्वागत किया। 

यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर कहा कि भाजपा धार्मिक राजनीति करती है। कभी राम मंदिर, कभी कुंभ करते हैं, तो कभी हनुमान जी की जाति पर करते हैं। अब और भी कुछ नहीं मिला तो 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है। सवर्णों को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। कुछ लोग संविधान की हत्या करेंगे तो हम चुप नहीं बैठेंगे। अब ओबीसी के लिए आरक्षण की लड़ाई मिलकर लडे़ंगे। भीम आर्मी का मिशन मुस्लिम, गुर्जर, दलित, शोषित, महिलाओं को नेतृत्व देना है। चुनाव से पहले महागठबंधन के जवाब में कहा कि तानाशाहों को रोकने के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए महागठबंधन के साथ रहेंगे। इस चुनाव में आप भी उम्मीदवार खड़ा करेंगे तो उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के उम्मीदवार ही उनके उम्मीदवार होंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed