मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू का हंगामा, आधा घंटे तक कराया टोल फ्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर अधूरे पड़े निर्माण कार्य एवं मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शुक्रवार को शिवाय टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने करीब आधा घंटे तक टोल फ्री करा दिया। उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।
बता दें कि भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन किया गया। उनकी मांग है कि हाईवे पर अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। वहीं सूचना मिलने पर टोल के सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान, टोल मैनेजर राजीव कुमार और सहायक टोल सुरक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता की। लेकिन भाकियू ने मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया है।
गौरतलब है कि हाईवे पर अधूरे पड़े निर्माण कार्य एवं मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को सिवाया गांव में भाकियू की बैठक हुई। इसमें निर्णय किया गया कि एक फरवरी से अपनी मांगों को लेकर सिवाया टोल प्लाजा पर अनिश्वितकालीन धरना शुरू किया जायेगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से रूपेश, जयदेव, जाहिद रफी, वीरेन्द्र, आबिद, कर्णवीर, सतपाल, ब्रजकिशोर, हसमत, योगेंद्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/