फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: B.Tech student slept at night, found dead in bed in the morning

Meerut: रात को सोया, सुबह बिस्तर पर मृत मिला बीटेक का छात्र... तीन बहनों का इकलौता भाई था निखिल

Sat, 01 Feb 2025 12:27 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 01 Feb 2025 12:27 AM IST
सार

देवरिया निवासी निखिल यादव गंगानगर स्थित कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार सुबह निखिल का हाथ रूममेट अभय के ऊपर रखा था। जैसे ही उसने 
हाथ हटाया, तो निखिल एकतरफ लुढ़क गया।  

विज्ञापन
Meerut: B.Tech student slept at night, found dead in bed in the morning
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में बृहस्पतिवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र निखिल यादव (17) की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने नाक से खून निकलता देखकर कहा कि छात्र की मौत संभवत: हार्ट अटैक से और लगभग चार घंटे पहले हुई है। शुक्रवार को निखिल यादव को परीक्षा देने जाना था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

 

सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला के मुताबिक मूलरूप से देवरिया के गांव नारायणपुर औरई निवासी निखिल यादव मेरठ के गंगानगर स्थित निजी कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कैंपस के हॉस्टल में रह रहा था। रात में पढ़ाई करने के बाद निखिल और उसका रूममेट अभय सो गए। सुबह निखिल का हाथ अभय के ऊपर रखा था। जैसे ही उसने हटाया तो कोई हलचल नहीं हुई। यह देख उसने आसपास के अन्य छात्रों को बुलाया और निखिल को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी नाक और मुंह से खून भी बह रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की मौत करीब चार घंटे पहले ही हो चुकी है। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस पहुंची। जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद नोएडा और गुरुग्राम से आए रिश्तेदारों को शव सौंप दिया गया।
सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी प्रकार की लिखित शिकायत इस मामले में परिजनों द्वारा नहीं की गई है।
 
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई
निखिल का मौसेरा भाई शुभम परतापुर स्थित कॉलेज से बीटेक कर रहा है। घटना की जानकारी पर वह गंगानगर थाने पहुंचा। उसने बताया कि निखिल के पिता लालमणि यादव सऊदी अरब में काम करते हैं। घर में मां रीता और तीन बहनें हैं। शुभम के मुताबिक निखिल तीन बहनों में इकलौता भाई था। पढ़ाई के साथ निखिल अच्छा एथलीट था।

‘मम्मी मेरा कल पेपर है’
रात में निखिल ने मां रीता व बहनों से बात की थी। उनसे कहा था कि शुक्रवार को उसका पेपर है। उसे पढ़ाई करनी है। इसके बाद वह सो जाएगा। परीक्षा देने के बाद वह कॉल करेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed