फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Awas Vikas Outsourced Employee Arrested for Taking rs6,000 Bribe

मेरठ: पीएम आवास योजना की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 6 हजार की रिश्वत, आवास विकास का कर्मचारी गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2026 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Sep 2026 01:31 PM IST
सार

मेरठ में एंटी करप्शन यूनिट ने आवास विकास के आउटसोर्सिंग कर्मचारी अभिनव शर्मा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।

विज्ञापन
Meerut: Awas Vikas Outsourced Employee Arrested for Taking rs6,000 Bribe
आरोपी कर्मचारी सफेद कमीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एंटी करप्शन यूनिट ने आवास विकास के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिनव शर्मा के रूप में हुई है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान के आवंटन की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।

विज्ञापन


फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगे छह हजार
कीनानगर निवासी रंजना के मुताबिक वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका मकान निकला था। इसके लिए वह करीब 76 हजार रुपये जमा कर चुकी थीं। आरोप है कि आवास विकास में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारी अभिनव शर्मा फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर छह हजार रुपये की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: बचाव पक्ष की दलील, चश्मदीद गवाह नहीं होने का हवाला; अब अभियोजन पक्ष देगा जवाब

रिश्वत लेते टीम ने पकड़ा
शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन यूनिट मेरठ ने कार्रवाई की। टीम ने आरोपी कर्मचारी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आगे की कार्रवाई जारी
एंटी करप्शन यूनिट की कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। मामले में रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed