फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Avimukteshwaranand Saraswati said - Pahalgam attack is not only on India but also on Hindus

Meerut: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- पहलगाम हमला भारत ही नहीं, हिंदुओं पर भी, दिल्ली सरकार पर भड़के

Tue, 06 May 2025 08:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 06 May 2025 08:50 PM IST
सार

जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज मंगलवार को तीन दिन के मेरठ प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कारोबारी सुदीप अग्रवाल के आवास पर मीडिया से बात की।  

विज्ञापन
Meerut: Avimukteshwaranand Saraswati said - Pahalgam attack is not only on India but also on Hindus
मेरठ पहुंचे जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना रोड डिफेंस कॉलोनी स्थित कारोबारी सुदीप अग्रवाल के आवास पर मेरठ प्रवास में जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज पहुंचे। उनका पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। चरण वंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला भारत पर ही नहीं, बल्कि हिंदुओं पर भी हुआ है। अब हिंदुओं को अपनी रक्षा के लिए योजना और उस पर चिंतन जरूरी है। 
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेरठ प्रवास पर 6 से 9 मई तक पहुंचे जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड में चारों धामों की यात्रा शुरू हो गई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुभारंभ पर मेरा वहां रहना हुआ। बिना संकोच के चार धाम यात्रा पर जाना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को इस घटना को देखते हुए चार धाम यात्रा की सुरक्षा और ज्यादा कड़ी करनी चाहिए। पहलगाम हमले पर कहा कि देश की जनता सरकार द्वारा कठोर कदम की प्रतीक्षा में है। देरी पर उन्होंने कहा कि हमें घबराना नहीं चाहिए, हो सकता है सरकार मजबूत तैयारी में लगी हो। 

यह भी पढ़ें...
UP: ब्लैक आउट मॉक ड्रिल बुधवार को, कितने बजे बजेगा सायरन और क्या होंगे नियम-कायदे, एक नजर में जानें पूरी डिटेल    
 
विज्ञापन

17 मार्च में रामलीला मैदान में कार्यक्रम की अनुमति रद्द करने पर उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक पार्टियों की सच्चाई सामने लाना चाहते थे कि पार्टियां गौ रक्षा को लेकर क्या सोचती हैं। दिल्ली में सरकार द्वारा अनुमति रद्द करने पर उनकी मंशा साफ हो जाती है। 
 

पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक पर शंकराचार्य ने कहा कि अगर कोई संस्था सुरक्षा में चूक की बात कहे तो तब सरकार उसे मानेगी। मीडिया की बातों को नहीं सुना जाता है। मुख्य धारा का मीडिया वास्तविक खबरों को नहीं दिखा पा रहा है। साथ ही शंकराचार्य ने कहा कि कश्मीर में हमले को लेकर सरकार ने मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी की थी। परंतु कई मीडिया समूह उसको नहीं मान रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed