{"_id":"681a1c13d6127ca117087a76","slug":"up-blackout-mock-drill-today-what-time-will-the-siren-sound-and-what-will-be-the-rules-and-regulations-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ब्लैक आउट मॉक ड्रिल बुधवार को, कितने बजे बजेगा सायरन और क्या होंगे नियम-कायदे, एक नजर में जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ब्लैक आउट मॉक ड्रिल बुधवार को, कितने बजे बजेगा सायरन और क्या होंगे नियम-कायदे, एक नजर में जानें पूरी डिटेल
Tue, 06 May 2025 07:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 06 May 2025 07:58 PM IST
सार
पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए बुधवार को पूरे देश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, शामली, बिजनौर में अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की तैयारियाें को लेकर बैठक की और अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
ब्लैक आउट। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी भी तरह की आपदा में लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार शाम को ब्लैक आउट मॉकड्रिल की जाएगी। शाम 7:15 बजे सायरन बजने लगेंगे और जिलेभर में अंधेरा छा जाएगा। ब्लैक आउट मॉकड्रिल 7:30 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
ब्लैक आउट मॉकड्रिल को लेकर मंगलवार को बागपत कलक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक की गई। डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने मॉकड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की। अफसरों ने बताया कि ब्लैक आउट मॉकड्रिल में हवाई हमले से बचाव की स्थिति को दर्शाया जाएगा और लोगों को हमले के दौरान बचाव के लिए जागरुक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार शाम सात बजकर 15 मिनट पर मॉकड्रिल विकास भवन से शुरू की जाएगी। इसमें जिले की सभी ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, मुख्य चौराहों, मंदिरों और मस्जिदों से सायरन और लाउडस्पीकर से एलान कराकर लोगों को अलर्ट किया जाएगा। इसके साथ ब्लैक आउट भी लागू हो जाएगा। ब्लैक आउट में घरों की लाइटें, इन्वर्टर, बैटरे समेत सभी प्रकार की लाइटें बंद रखी जाएंगी। सड़क पर चलने वाले वाहनों को चालक साइड में लेकर खड़े हो जाएंगे।
ब्लैक आउट मॉकड्रिल में सभी विभागों के अफसर, आपदा प्रबंधन इकाइयां, नेहरू युवा केंद्र, उड़ान यूथ क्लब, एनसीसी कैडे्टस, पुलिसकर्मी, एयरफोर्स समेत कई एजेंसी शामिल रहेंगी। इस मौके पर एडीएम पंकज वर्मा, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एएसपी एनपी सिंह, एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह, बीएसए गीता चौधरी, अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना आदि मौजूद रहे।
तीन बार बजेगा सायरन
अफसरों ने बताया कि मॉकड्रिल में तीन प्रकार के एयर रेड सायरनों का प्रयोग किया जाएगा। इसमें सबसे पहला सायरन तीन मिनट तक बजेगा, जिसकी आवाज कम और ज्यादा होती रहेगी। इसका उद्देश्य लोगों को सचेत कर सुरक्षित स्थान पर जाने का संकेत देना है। दूसरा सायरन खतरा टलने की स्थिति में बजाया जाएगा, जो लगातार बजता रहेगा। इसके बाद तीसरे सायरन का प्रयोग खतरा अत्यधिक बढ़ने या फिर दुश्मन के नजदीक पहुंचने पर किया जाता है।

दो कंट्रोल रूम बनाए
मॉकड्रिल के लिए जिले में दो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, इसमें पहला कलक्ट्रेट और दूसरा पुलिस लाइन में है। इस दौरान रेस्क्यू किए गए लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। इसमें आमजन से भी सहयोग करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

उपकेंद्रों से बंद की जाएगी बिजली आपूर्ति
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता केपी खान ने बताया कि ब्लैक आउट मॉकड्रिल को लेकर बिजली उपकेंद्रों से बुधवार शाम सात बजकर 15 मिनट पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इस दौरान उपकेंद्रों पर रखी चमकीली वस्तु भी छिपा दी जाएगी।