सियासत: अतुल प्रधान ने हटवाए विवादित पोस्टर, कहा-‘महंगाई और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पोस्टरबाजी’
मेरठ साउथ स्टेशन के पास अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने पर विधायक अतुल प्रधान ने विरोध किया और कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टर हटवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पोस्टरबाजी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ साउथ स्टेशन के पास दिल्ली रोड किनारे लगाए गए पोस्टर को लेकर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कड़ी आपत्ति जताई। वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की पोस्टरबाजी की जा रही है।
कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे अतुल प्रधान
अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिलने पर सरधना विधायक अतुल प्रधान मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सड़क किनारे लगे पोस्टर हटवाए और पूरे मामले पर नाराजगी जताई।
यह भी पढ़ें: यूपी: सड़क पर पहुंची 'चवन्नी से रुपया' की सियासत, बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर
बोले- भाजपाइयों के पास और कोई काम नहीं
अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपाइयों के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, किसानों की परेशानियों और छात्रों के पेपर लीक जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए पोस्टरबाजी की जा रही है।
प्रशासन से पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग
विधायक ने प्रशासन से मांग की कि पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।
नगर निगम की भूमिका पर भी सवाल
अतुल प्रधान ने कहा कि यदि सरकार के इशारे पर नगर निगम ने ये पोस्टर लगवाए हैं तो इसका भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा होने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता शहर की किसी गली और मोहल्ले को नहीं छोड़ेंगे और वहां भी पोस्टर लगाए जाएंगे।