Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Attempt to pull woman from auto, innocent son kept screaming in terror, four youths did this

Meerut: महिला को ऑटो से खींचने का प्रयास, दहशत में चिल्लाता रहा मासूम बेटा, मुंह पर रुमाल बांधे थे चार युवक

Thu, 19 Jun 2025 01:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Jun 2025 01:16 AM IST
सार

Meerut Crime News: मोदीनगर की एक महिला परतापुर में अपनी बहन के यहां आ रही थी। भूड़बराल के बाद बदमाशों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपी पकड़े हैं।

विज्ञापन
Meerut: Attempt to pull woman from auto, innocent son kept screaming in terror, four youths did this
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर ऑटो में पांच साल के मासूम बेटे को लेकर मोदीनगर से परतापुर आ रही महिला से केटीएम बाइक सवार आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि युवकों ने महिला को ऑटो से खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर धुनाई कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी महिला अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ ऑटो से परतापुर के गगोल रोड पर अपनी बहन के यहां आ रही थी। भूड़बराल के पास मुंह पर रुमाल बांधे पल्सर और केटीएम बाइक सवार चार युवकों ने ऑटो से पीछा करना शुरू कर दिया। युवकों ने महिला को अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ऑटो से खींचने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों की हरकतों को देखते हुए चालक ने रफ्तार तेज कर ऑटो को परतापुर ओवरब्रिज के पास रोक लिया और लोगों को एकत्र किया। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर जैसे ही पीटना शुरू किया, तो केटीएम सवार अन्य आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने भेज दिया। महिला ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed