{"_id":"66f5529e6a485dbfa600304d","slug":"meerut-attempt-to-defraud-poet-saurabh-jain-s-mother-by-digital-arrest-of-rs-1-crore-has-connection-with-pak-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कवि सौरभ जैन की मां को डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ की ठगी का प्रयास, पाकिस्तान से है कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कवि सौरभ जैन की मां को डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ की ठगी का प्रयास, पाकिस्तान से है कनेक्शन
Thu, 26 Sep 2024 05:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:55 PM IST
सार
सौरभ जैन की मां सरिता जैन दिल की मरीज हैं। जैसे ही उनके बेटे को दुष्कर्म के केस में जेल भेजने की धमकी दी गई, उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
कवि सौरभ जैन सुमन की मां को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने एक करोड़ रुपये की ठगी का प्रयास किया। पुत्र को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल भेजने की धमकी दी गई। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कवि सौरभ जैन की मां सरिता जैन के मोबाइल पर बृहस्पतिवार दोपहर व्हाटसएप कॉल आई। मोबाइल नंबर पाकिस्तान का था और कॉलर की प्रोफाइल पर पुलिस अधिकारी की फोटो लगी थी। कॉलर ने उनसे कहा कि आपके पुत्र को कुछ मित्रों के साथ एक नाबालिग लड़की का रेप करते हुए पकड़ा गया है। एक करोड़ रुपये तुरंत उनके खाते में डलवा दें। ऐसा नहीं करने पर उसे मीडिया के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरिता जैन हृदय रोगी हैं। धमकी भरे कॉल के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। सौरभ जैन ने कहा कि पूर्व में साइबर अपराधी उन्हें परेशान कर चुके हैं। उनकी संस्था के फेसबुक पेज को हैक करके उस पर अश्लील वीडियो भेजे गए। तब सदर थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।