फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Attackers came on seven bikes, entered the Ganesh Visarjan Yatra and killed the youth.

Meerut: गणेश विसर्जन यात्रा में घुसकर युवक को काट डाला, सात बाइकों पर आए थे हमलावर, डरा देगा वीडियो

Sun, 07 Sep 2025 10:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 07 Sep 2025 10:43 AM IST
सार

कपड़े के शोरूम में काम करने वाले बॉबी की शनिवार रात हत्या कर दी गई। अन्य श्रद्धालु देखते रह गए और हमलावर आसानी से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Attackers came on seven bikes, entered the Ganesh Visarjan Yatra and killed the youth.
हत्या से कुछ देर पहले ली गई बॉबी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराला रोड पर शनिवार रात करीब दस बजे श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा में कपड़े के शोरूम के सेल्समैन बॉबी (21) की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सात से अधिक बाइक सवार हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन

 

Meerut: Attackers came on seven bikes, entered the Ganesh Visarjan Yatra and killed the youth.
मौके पर पहुंच परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बेगमाबाद गांव निवासी शेखर से हुआ विवाद घटना की वजह बताई जा रही है। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर रात तक चौकी पर हंगामा जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Attackers came on seven bikes, entered the Ganesh Visarjan Yatra and killed the youth.
बॉबी की हत्या के विरोध में जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सरधना कस्बे में अनंत चर्तुदशी पर श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा रामलीला मैदान से दौराला रोड स्थित गंगनहर पुल तक निकाली जा रही थी। मोहल्ला मंडी चमारान निवासी बॉबी भी शोभायात्रा में शामिल था। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पास बाइक सवार युवकों ने बॉबी पर धारदार हथियारों से कई वार किए और भीड़ का फायदा उठाकर भाग गए। कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल उसने दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि बेगमाबाद गांव निवासी शेखर ने साथियों के साथ मिलकर बॉबी की हत्या की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शोभायात्रा संपन्न हो गई थी। घर लौटते समय बॉबी पर हमला किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed