फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Attack on policemen, firing and stone pelting, vehicles vandalized, five attackers arrested

Meerut: पुलिसकर्मियों पर हमला, फायरिंग और पथराव, वाहनों में तोड़फोड़, पांच हमलावर गिरफ्तार, कई फरार

Sat, 02 Nov 2024 12:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 02 Nov 2024 12:30 AM IST
सार

दहेज हत्या के दो आराेपियों को जैसे ही पुलिस ने गाड़ी में बैठाया, युवती पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस की जीप में बैठे एक आरोपी पर तमंचे से फायर कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Attack on policemen, firing and stone pelting, vehicles vandalized, five attackers arrested
पुलिस पर हमले के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पूजन के लिए घर पहुंचे दहेज हत्या के आरोपियों से पीड़ित पक्ष और पड़ोसी भिड़ गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की पक्ष ने आरोपियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। फायरिंग और पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ी और बाइक समेत एक निजी कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलाकर लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन

 

Meerut: Attack on policemen, firing and stone pelting, vehicles vandalized, five attackers arrested
शुक्रवार को कोर्ट में पेश किए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा निवासी निशा वर्मा की शादी 10 मई 2024 को के-ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी बैंककर्मी दीपक वर्मा से हुई थी। 21 जुलाई को निशा के परिवार को ससुराल पक्ष ने फोन पर जानकारी दी कि उसकी हालत बिगड़ गई है, उसे अस्पताल ले जाया गया है। मेडिकल में निशा की मौत की सूचना पाकर मायके पक्ष में आक्रोश फैल गया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में आरोपी पति दीपक, सास मंजू और ससुर देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेठ जितेंद्र और देवर हिमांशु फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात जितेंद्र वर्मा और हिमांशु वर्मा अपने बंद पड़े मकान में दिवाली पूजन के लिए पहुंचे थे। तभी निशा के परिजनों और कुछ पड़ोसियों ने उन्हें घेर लिया। दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। इन लोगों ने घर में आग लगाने की धमकी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो निशा के परिजनों ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।
 
विज्ञापन

पुलिस ने जितेंद्र और हिमांशु को गाड़ी में बैठा लिया और थाने लेकर जाने लगी। तभी लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी और फैंटम कर्मियों की बाइक में लाठी-डंडों से और पथराव कर तोड़फोड़ की। मौके पर खड़ी एक निजी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसी बीच हमलावरों में शामिल गौरव उर्फ सनी ने तमंचे से पुलिस की गाड़ी में बैठे जितेंद्र पर फायर कर दिया, जिससे जितेंद्र और पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।
 

फायरिंग से अफरातफरी मच गई और आसपास के घरों के दरवाजे बंद हो गए। थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर पुलिस ने लाठी फटकारी और भीड़ को खदेड़ा। हमलावर मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर अनुज वर्मा और सोनू वर्मा निवासी कसेरूखेड़ा थाना लालकुर्ती, सौरभ रस्तोगी व अहान शर्मा निवासी शास्त्रीनगर थाना नौचंदी और विमलेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार पांच आरोपियों के अलावा गौरव वर्मा, मुकेश कुमार निवासी कसेरूखेड़ा, देवेश शर्मा निवासी शास्त्रीनगर, विशाल मिश्रा, शिवा, नीशू गुर्जर, दीपक उर्फ काले पंडित के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed