फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Attack on CNG pump, five people injured, CCTV attacker lodges report

मेरठ : सीएनजी पंप पर हमला, पांच लोग घायल, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर, रिपोर्ट दर्ज 

Wed, 31 Mar 2021 12:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Attack on CNG pump, five people injured, CCTV attacker lodges report
petrol pump meerut - फोटो : amar ujala
मेरठ के गढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप पर सोमवार को मामूली विवाद के बाद युवकों ने साथियों के साथ हमला कर दिया। इसमें पंप संचालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब 15 मिनट तक पेट्रोल पंप पर आरोपी मौजूद रहे। वहां लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


तक्षशिला निवासी राहुल सिंह का कमालपुर में सीएनजी पंप है। सोमवार को दुल्हैंडी की शाम करीब चार बजे एक कार सीएनजी पंप पर आई। कार में दो महिला और दो पुरुष थे। किसी बात पर कार सवारों का पंप कर्मचारी से विवाद हो गया।
विज्ञापन


पंप के निकट खड़ी डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराकर कार सवारों को भेज दिया। करीब एक घंटे बाद पांच से छह गाड़ियों में 15 से 20 लोग पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों के हाथ में बेसबॉल के बैट और लाठी थी। इस दौरान पंप का जो भी कर्मचारी सामने आया उसे बुरी तरह पीटा। पंप के ऑफिस में बैठे राहुल सिंह के भाई प्रशांत सिंह, उनका दोस्त विकल्प भाटी भी बाहर आ गए।

उन्होंने तोड़फोड़ कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश की। हमलावर ने उनके सिर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर राहुल सिंह पंप पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में प्रशांत, विकल्प, मैनेजर विनीत राजपूत, समर सोम और कृष्णजीत हैं। 

मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गौतम पंप पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में हमलावर साफ दिख रहे हैं। दो महिलाएं भी इन हमलावरों के साथ दिख रही हैं जो पंप के कर्मचारियों से नोकझोंक कर रही हैं।

योजना बनाकर की गई वारदात 
पंप संचालक राहुल सिंह ने बताया कि योजना बनाकर हमला किया गया है। घटना से पहले बाइक सवार दो संदिग्ध युवक पंप पर आकर पूरा जायजा लेते दिख रहे हैं। संभवत: वह पंप पर लगे सीसीटीवी की लोकेशन जांच कर गए थे। इसके बाद हमलावरों ने अपनी कारें पंप से बाहर ही खड़ी कर दी, ताकि वह कैमरे में कैद ना हो सके। फिर भी एक गाड़ी का नंबर ट्रेस हुआ है जो पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। 

जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
पंप संचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों को तलाश कर रही है। जल्द सभी हमलावर सलाखों के पीछे होंगे। -विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed