फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut athletes shine at karate competition in Malaysia.

Meerut News: मलेशिया में हुई कराटे प्रतियोगिता में छाए मेरठ के खिलाड़ी

Mon, 29 Jun 2026 06:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 29 Jun 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Meerut athletes shine at karate competition in Malaysia.
कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले निमित गुप्ता
कुआलालंपुर में इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में मुस्कान, आर्यमन और निमित ने जीते पदक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। । मलेशिया के कुआलालंपुर में 25 से 28 जून तक आयोजित इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त किए।

टीम में मेरठ से निमित गुप्ता, मुस्कान बंसल, आर्यमन सांगवान ने रॉयल चैंपियन कराटे एकेडमी ब्रह्मपुरी की ओर से प्रतिभाग किया। ट्रेडिशनल शोतो कराटे फेडरेशन की ओर से टीम में कुल छह खिलाड़ी रहे। इसमें निमित, मुस्कान, आर्यमन के अलावा प्रांजल आगरा से, ईधा, हनुज शामिल हुए। टीम मैनेजर शिहान अमित गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन सीनियर श्रेणी में मुस्कान और आर्यमन ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद 28 जून को आयोजित प्रतियोगिता में यूपी के मेरठ के निमित गुप्ता ने अंडर 14 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। आगरा के प्रांजल ने कांस्य पदक, हनुज ने रजत पदक, ईधा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस मौके पर अमित गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि कल भारतीय टीम वापस लौटेगी। इसके बाद खिलाड़ियों का एकेडमी पहुंचने पर सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed