फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, athlete Praveen says that government should take concrete steps against terrorism

अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रवीण कुमार बोले- आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाए सरकार

Fri, 22 Feb 2019 01:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Meerut, athlete Praveen says that government should take concrete steps against terrorism
पुलवामा आतंकी हमले के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाबल

मेरठ कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को दो दिवसीय डॉ. भारत अत्री खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महाभारत के भीम और अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रवीण कुमार ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि अब केंद्र सरकार को आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे। जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। पाकिस्तान से आर-पार लड़ाई की जानी चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक बहुत छोटी कार्रवाई है। पिछला सर्जिकल स्ट्राइक भाजपा का सर्जिकल स्ट्राइक था। इस बार देश की जनता देश की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक चाहती है। तभी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल पाएगी।

विज्ञापन


सरकार पर पैसे बचाने का आरोप 
प्रवीण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार कुछ पैसे बचाने के लिए घाटी में तैनात जवानों की जान जोखिम में डाल रही है। जवानों को हवाई जहाज से कश्मीर से जम्मू लाया जाना चाहिए। पैसे से ज्यादा देश के जवानों की सुरक्षा मायने रखती है। ऐसा हुआ होता तो सारे जवान आज जीवित होते।

विज्ञापन

खिलाडियों को दिया संदेश 
प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों से कहा कभी बड़े खिलाड़ी की नकल मत करो। अपनी पहचान बनाओ जिससे बड़े लोग आपके नाम से जुड़ना चाहें। जीवन में तीन चीजें सबसे महत्वपूर्ण हैं। स्वयं को अनुशासित करना, गोल बड़ा रखना और बड़ों का सम्मान करना। जिसमें यह तीनों चीजें होती हैं, वह हर समय सीखने की कोशिश में रहता है। जो खिलाड़ी बड़ा लक्ष्य लेकर परिश्रम से आगे बढ़ेगा उसके सामने कठिनाइयां आएंगी, लेकिन वह हर लक्ष्य को साधने में भी सफल होगा।

नशे से बनाएं दूरी
प्रवीण कुमार ने कहा कि वर्तमान में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं की कमी नहीं है। लेकिन ये भी सच है कि सुविधाएं उन्हीं खिलाड़ियों को मिलती हैं, जो अपनी मेहनत से एक मुकाम हासिल कर लेते हैं। खिलाड़ियों को नशे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसा कतई ना हो कि खेल में आगे बढ़ें और बीच में रास्ता भटक जाएं। फोकस खेल और स्वास्थ्य दोनों पर रखें। तभी खेल में अधिक दिनों तक बने रह सकते हैं। कार्यक्रम में आले हैदर, राजाराम अत्री, आयोजक चेयरमैन जगबीर सिंह अत्री, भूपेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed