{"_id":"6b092408d2db5212610f2b4f","slug":"meerut-assistant-professor-alleges-harassment-by-dean-and-hod-at-private-university-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवि में उत्पीड़न: असिस्टेंट प्रोफेसर का आरोप, डीन-एचओडी ने मोबाइल से देवी-देवताओं के फोटो-वीडियो कराए डिलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में उत्पीड़न: असिस्टेंट प्रोफेसर का आरोप, डीन-एचओडी ने मोबाइल से देवी-देवताओं के फोटो-वीडियो कराए डिलीट
Fri, 27 Nov 2026 12:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:03 PM IST
सार
गंगानगर के एक निजी विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर ने डीन और विभागाध्यक्ष पर मानसिक उत्पीड़न, मोबाइल से धार्मिक फोटो-वीडियो डिलीट कराने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मेरठ के गंगानगर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर ने बीफार्मा के डीन और विभागाध्यक्ष पर मानसिक उत्पीड़न, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत की और कार्यस्थल पर सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने का अधिकार दिलाने की मांग की। एसपी देहात ने मामला संज्ञान में आने की बात कहते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मोबाइल से धार्मिक फोटो-वीडियो डिलीट कराने का आरोप
असिस्टेंट प्रोफेसर का आरोप है कि डीन और विभागाध्यक्ष ने उनका मोबाइल फोन छीनकर उसमें मौजूद देवी-देवताओं के फोटो और वीडियो जबरन डिलीट कर दिए। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों मिलकर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं और उनका मोबाइल छीनकर फोटो-वीडियो हटाते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: समरसता संकल्प यात्रा: मेरठ में आज केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा, रामलीला मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
Trending Videos
यौन उत्पीड़न के लिए दबाव बनाने का भी आरोप
महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने डीन और एचओडी पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने डीएम कार्यालय में शिकायत देकर कहा कि किसी कर्मचारी को नौकरी बचाने के लिए यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, धमकियां या धार्मिक भावनाओं के अपमान को सहने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यस्थल पर सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने का अधिकार सुनिश्चित कराने की मांग की।
डीन ने आरोपों को बताया निराधार
डीन ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर कक्षा में पढ़ाई के प्रति लापरवाही कर रही थीं। इस संबंध में उनसे ईमेल के जरिये जवाब मांगा गया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।