फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Army jawan missing from Kankarkheda under suspicious circumstances

Meerut: कंकरखेड़ा से संदिग्ध परिस्थितियों में आर्मी का जवान लापता, परिजनों का रोकर बुरा हाल

Tue, 18 Apr 2023 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Apr 2023 12:25 PM IST
सार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से ड्यूटी पर जाने के दौरान आर्मी का एक जवान रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पीड़ित पत्नी ने थाने पर लापता जवान की गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं परिजनो ंका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Meerut: Army jawan missing from Kankarkheda under suspicious circumstances
विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से ड्यूटी पर जाने के दौरान आर्मी का एक जवान रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वहीं लापता जवान सुबह घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने यूनिब् में फोन कर जवान की जानकारी ली। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि जवान रात में ड्यूटी पर नहीं आया था। पीड़ित परिवार का रोकर बुरा हाल है। पीड़ित महिला ने सोमवार शाम थाने पर जवान की गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन


सरधना रोड स्थित गणपति विहार गली नंबर-आठ निवासी सुशीला ने सोमवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति विनय कुमारआरवीसी सेंटर के पास स्थित 416 इंजीनियर सिग्नल यूनिट में हवलदार के पद पर तैनात हैं। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। लगभग पांच महीने पूर्व ही राजस्थान के अलवर से मेरठ में पोस्टिंग हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति रोजाना की तरह रविवार सुबह ड्यूटी के लिए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल, ये हैं पाठकों की ओर से चुने गए मेरठ के 75 नायक

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय ड्यूटी से वापस घर आ गए थे। देर शाम जवान दोबारा से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर बाइक लेकर घर से चला गया। सुबह के समय काफी देर तक हवलदार घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने यूनिट के अधिकारी को कॉल कर मामले की जानकारी ली। जिस पर अधिकारी ने बताया कि उनकी ड्यूटी तो सुबह की थी। वही महिला कहना है कि उनके पति ड्यूटी के लिए ही घर से निकले थे।

अधिकारी की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में लापता जवान की तलाश की थी। लेकिन जवान का सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने जवान के नंबर पर कॉल की। मगर जवान का नंबर सुबह से ही बंद आ रहा है।

सोमवार शाम यूनिट के अधिकारी व पीड़ित महिला थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर दी गई है। लापता जवान की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। वहीं जवान के मोबइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed