2026 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती खेल को बाहर कर दिया गया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ व ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल संघ ने यह घोषणा की है। जिसे लेकर कुश्ती खिलाड़ियों में रोष है।
कुश्ती खेल में तगड़ा झटका: छलका खिलाड़ियों का दर्द, अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान हुए भावुक, तस्वीरें
खिलाड़ियों का सपना टूटा तो उनका दर्द छलक पड़ा। खिलाड़ियों का कहना है कि अब उन्हें आठ साल का इंतजार करना पड़ेगा। पढ़िए इन खिलाड़ियों का क्या कहना हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों ने राजनीति के तहत कुश्ती को हटाने का आरोप लगाया है। कोच डॉ. जबर सिंह सोम ने कहा 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबान आस्ट्रेलिया का कुश्ती खेल कमजोर होने के कारण यह निर्णय लिया गया।
आठ साल का गैप हो गया
कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के जीतने के लिए कुश्ती खिलाड़ी सालों से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन एक गलत निर्णय से आठ साल का गैप आ गया। जो निराशाजनक है। - रजनी, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई की तैयारी: जल्द जब्त होगी 26 करोड़ की संपत्ति, मुठभेड़ में ढेर हुआ था अकबर बंजारा
शूटिंग और ऑर्चरी के बाद कुश्ती के साथ ऐसा हुआ। शूटिंग की वापसी की तो कुश्ती खेल को बाहर कर दिया। भारतीय खेलों के साथ ही ऐसा हो रहा है, ये गलत है। - मनु तोमर, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: UP: योगी सरकार के मंत्री ने कहा- 'मैं बनिये की औलाद नहीं हूं' गुस्से में वैश्य समाज, दी ये बड़ी चेतावनी
सरकार को कुश्ती का बचाव करना चाहिए
ओलंपिक गेम्स एक टफ स्पर्धा है, जबकि राष्ट्रमंडल खेलों में चुनिंदा देश ही शामिल होते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के पदक जीतने की आस बढ़ जाती है। सरकार को कुश्ती खेल का बचाव करना चाहिए। - निशा तोमर, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी
निर्णय निराशा देने वाला है
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का कुश्ती खेल में प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में यह निर्णय निराशा देने वाला है। - प्रियांश सोम, राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी
फैसले पर विचार होना चाहिए
2026 में राष्ट्रमंडल खेल होंगे, इस फैसले पर विचार होना चाहिए। इससे खिलाड़ियों का बेहद नुकसान होगा। हमारे खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हैं। - इब्राहिम गाजी, राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: आखिर दबोचा गया सॉल्वर गैंग का सरगना, कई शातिर पहले हो चुके गिरफ्तार
आस्ट्रेलिया के कारण कुश्ती बाहर किया
मेजबान आस्ट्रेलिया का कुश्ती खेल कमजोर रहा है, ऐसे में मेजबान देश के हस्तक्षेप से कुश्ती खेल बाहर किया गया। जो किया बहुत दुख का विषय है। - डॉ. जबर सिंह सोम, सीनियर कुश्ती कोच