फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF nabbed the leader of Salwar gang

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: आखिर दबोचा गया सॉल्वर गैंग का सरगना, कई शातिर पहले हो चुके गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2022 10:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2022 10:57 AM IST
सार

STF की टीम ने राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के सरगना को दबोच लिया है। इस मामले में पहले भी कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
STF nabbed the leader of Salwar gang
आरोपी सुमित हैवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ मेरठ ने राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के सरगना बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के हेवा गांव निवासी सुमित हेवा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुरादाबाद के मझोला थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। मझोला थाने में आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक, सॉल्वर गैंग से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। 31 जुलाई 2022 को लेखपाल भर्ती परीक्षा कराई गई थी। उस दौरान एसटीएफ मेरठ ने सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ कर सोनीपत निवासी संजीत दहिया, नवीन मलिक, हेवा छपरौली निवासी विक्रांत, बड़ौत निवासी गौरव कुमार, सचिन, अंकित कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपी राहुल और सोमवीर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि सुमित हेवा फरार चल रहा था। इस मामले में मुरादाबाद के मझोला थाने में मुकदमा लिखा गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंती:  पिता का साया उठा तो संघर्ष में तपकर कुंदन बने टिकैत, सिसौली से संसार तक पहुंचाई किसानों की आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात एसटीएफ मेरठ ने आरोपी सुमित हेवा को गाजियाबाद बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। एएसपी बृजेश सिंह का कहना है कि सुमित शातिर है। वह सॉल्वर गैंग का सरगना बताया गया है। सन् 2018 से रेलवे ग्रुप डी में अभ्यर्थी की जगह साल्वर गैंग का सदस्य पकड़ा गया था। इसका भी सुमित हेवा से कनेक्शन बताया गया था।

यह भी पढ़ें: हादसा: शादी के जोड़े में तैयार थी दुल्हन, मात्र 500 मीटर दूर थी बरात, एक कॉल से मातम में बदल गईं खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed